सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Missing Teen Found Dead in Drain in Meerut, Family Suspects Murder, Police Probe Underway

Meerut: जाहिदपुर में नाले से मिला लापता किशोर का शव, हत्या की आशंका, परिजनों ने पुलिस पर उठाए सवाल

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ Published by: Dimple Sirohi Updated Thu, 18 Jun 2026 04:58 PM IST
विज्ञापन
सार

मेरठ के जाहिदपुर गांव में 15 वर्षीय लापता किशोर अब्दुल समद का शव गंदे नाले से बरामद हुआ। परिजनों ने हत्या कर शव फेंके जाने की आशंका जताई है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

Missing Teen Found Dead in Drain in Meerut, Family Suspects Murder, Police Probe Underway
किशोर का फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार

मेरठ के लोहियानगर थाना क्षेत्र के गांव जाहिदपुर में 15 वर्षीय किशोर का शव गंदे नाले से मिलने के बाद क्षेत्र में सनसनी फैल गई। मृतक की पहचान जाकिर कॉलोनी निवासी अब्दुल समद के रूप में हुई है, जो तीन दिन से लापता था। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर परीक्षण के लिए भेज दिया। परिजनों ने किशोर की हत्या कर शव नाले में फेंके जाने की आशंका जताते हुए निष्पक्ष जांच और दोषियों की गिरफ्तारी की मांग की है।

लापता होने के बाद दर्ज कराई गई थी गुमशुदगी
जानकारी के अनुसार, जाकिर कॉलोनी निवासी अब्दुल समद चमड़ा पैठ क्षेत्र स्थित एक दुकान पर काम करता था। परिजनों के मुताबिक 15 जून की रात वह दुकान से गांव जाहिदपुर स्थित अपनी रिश्तेदारी में आया था। इसके बाद वह संदिग्ध परिस्थितियों में लापता हो गया। काफी तलाश के बावजूद उसका कोई पता नहीं चल सका, जिसके बाद परिजनों ने लिसाड़ी गेट थाने में उसकी गुमशुदगी दर्ज कराई थी।

विज्ञापन
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: Meerut: गोहत्या कानून पर शंकराचार्य का बड़ा बयान, सरकार पर लगाए गंभीर आरोप, गोसेवा का दिलाया संकल्प

विज्ञापन

नाले में मिला शव, परिवार में मचा कोहराम
बृहस्पतिवार सुबह गांव जाहिदपुर स्थित कन्या पाठशाला के निकट गंदे नाले में एक किशोर का शव पड़े होने की सूचना ग्रामीणों ने पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को बाहर निकलवाया। पहचान होने पर पता चला कि शव लापता किशोर अब्दुल समद का है। घटना की जानकारी मिलते ही बड़ी संख्या में परिजन और स्थानीय लोग मौके पर पहुंच गए। शव देखते ही परिवार में कोहराम मच गया और परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल हो गया।

हत्या की आशंका, पुलिस की कार्यप्रणाली पर सवाल
परिजनों का आरोप है कि अब्दुल समद की हत्या करने के बाद उसका शव नाले में फेंका गया है। उनका कहना है कि यदि गुमशुदगी दर्ज होने के बाद पुलिस गंभीरता से तलाश करती तो शायद किशोर को बचाया जा सकता था। परिजनों ने मामले में लापरवाही का आरोप लगाते हुए दोषियों की शीघ्र गिरफ्तारी की मांग की है।

रिपोर्ट के बाद स्पष्ट होगी मौत की वजह
घटना के बाद क्षेत्र में तनावपूर्ण माहौल बना रहा। पुलिस अधिकारियों ने मौके पर पहुंचकर जानकारी जुटाई और परिजनों से बातचीत की। पुलिस का कहना है कि मौत के कारणों का स्पष्ट पता परीक्षण रिपोर्ट आने के बाद ही चल सकेगा। सभी पहलुओं को ध्यान में रखकर जांच की जा रही है। रिपोर्ट और अन्य साक्ष्यों के आधार पर आगे की विधिक कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed