{"_id":"6a83311a97d3620c8d0bf496","slug":"motorcyclist-dies-after-colliding-with-a-nilgai-sardana-news-c-44-1-smrt1055-113316-2026-08-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Meerut News: नीलगाय से टकराकर बाइक सवार युवक की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Meerut News: नीलगाय से टकराकर बाइक सवार युवक की मौत
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नोट- मुजफ्फरनगर के ध्यानार्थ
-- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- --
गंग नहर पटरी मार्ग पर पूठ पुल के पास हुआ हादसा
संवाद न्यूज एजेंसी
रोहटा (मेरठ )। चौधरी चरण सिंह कांवड़ गंगनहर पटरी मार्ग पर पूठ गंगनहर पुल के पास नीलगाय से टकराने से बाइक सवार युवक आबिद (37) गंभीर रूप से घायल हो गया। उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। पुलिस ने पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया।
बताया गया कि जनपद मुजफ्फरनगर के कस्बा बुढ़ाना के मोहल्ला नई बस्ती निवासी आबिद पुत्र रिजवान कुरैशी रविवार शाम बाइक से नोएडा से अपने घर लौट रहा था। पूठ गंगनहर पुल के पास अचानक सड़क पर नीलगाय आ गई। बाइक नीलगाय से टकरा गई, जिससे आबिद गंभीर रूप से घायल हो गया।
विज्ञापन
सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायल को उपचार के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया। सोमवार दोपहर को उसने उपचार के दौरान दम तोड़ दिया। सीओ सरधना आशुतोष कुमार ने बताया कि पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम कराया और इसके बाद शव परिजनों को सौंप दिया। परिजनों ने इस संबंध में तहरीर नहीं दी है। उधर, युवक की मौत की सूचना से परिवार में मातम पसरा है।
-- -- -- -- -- -- -