सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Municipality chairman's son accused of abusing

Meerut News: पालिका के चेयरमैन पुत्र गाली गलौज का आरोप

Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 03 Apr 2026 05:27 PM IST
विज्ञापन
Municipality chairman's son accused of abusing
विज्ञापन
मवाना। मोहल्ला कल्याण सिंह निवासी विनोद गुप्ता ने एसएसपी को भेजे पत्र में पालिका चेयरमैन पुत्र पर गाली गलौज व जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगाया है। पीड़ित ने बताया कि वह शिव सती शिव मंदिर लक्ष्मी नगर का अध्यक्ष है। मंदिर के सामने सरकारी नाली टूटी हुई है। 1 अप्रैल की दोपहर 12:30 बजे टूटी नाली की सूचना देने पालिका गया था। जहां नामित सभासदों के शपथ ग्रहण की तैयारी चल रही थी। वहां अव्यवस्थाओं को लेकर चेयरमैन, चेयरमैन पुत्र, ईओ व नामित सभासदों के मध्य बहस हो रही थी। सामाजिक व्यक्ति होने के नाते उसने बीच बचाव किया तो चेयरमैन ने कहा कि तू हमारा फैसला कराएगा, इस पर चेयरमैन पुत्र ने अपने साथियों के साथ गाली गलौज करते हुए जान से मारने की धमकी दी। साथ ही कहा कि रोज-रोज नाली को लेकर परेशान करने आ जाता है। पत्र में प्राथमिकी दर्ज कराने की मांग की है।
Trending Videos
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed