{"_id":"6a192d6806a6b88cd3042894","slug":"murder-case-shocking-details-emerge-as-family-seeks-action-against-more-accused-in-student-khushis-death-meerut-news-c-14-1-gnd1003-1202304-2026-05-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Meerut News: फ्लैट में बंद कर घूमने जाते थे आरोपी, खिलौना टूटने पर तीन दिन रखा भूखा\n","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Meerut News: फ्लैट में बंद कर घूमने जाते थे आरोपी, खिलौना टूटने पर तीन दिन रखा भूखा
विज्ञापन
सार
मेरठ के भावनपुर थाना क्षेत्र में 12वीं की छात्रा खुशी की हत्या के मामले में परिवार ने दादा और चाचा पर भी कार्रवाई की मांग की है। आरोप है कि पिता कपिल व सौतेली मां पिंकी ने मिलकर हत्या की और साक्ष्य छिपाए। पुलिस अन्य आरोपियों के खिलाफ साक्ष्य जुटा रही है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
विस्तार
खुशी हत्याकांड :-
- ननिहाल पक्ष को गोेकुलधाम सोसाइटी के लोगों ने बताया खुशी का दर्द
- छात्रा के दादा और चाचा पर कार्रवाई के लिए आज अधिकारियों से मिलेंगे
माई सिटी रिपोर्टर
मेरठ। भावनपुर थाना क्षेत्र में हुई 12वीं की छात्रा खुशी की हत्या के बाद गोकुलधाम सोसाइटी के लोगों ने उसके उत्पीड़न की जानकारी दी। ननिहाल पक्ष के लोगोें का कहना है कि उन्हें बताया गया कि सौतेली मां पिंकी और पिता कपिल उसे घर में बंद कर घूमने चले जाते थे। कछुआ (खिलौना) टूटने पर उसे तीन दिन भूखा रखा गया था।
हापुड़ के पन्नापुरी निवासी खुशी के मामा भूपेंद्र शर्मा और मौसी ने बताया कि वह वारदात के खुलासे के बाद बुधवार को वह सोसाइटी में सीसीटीवी फुटेज की जांच करने पहुंचे थे। सीसीटीवी के चालू न होने पर उन्होंने निवासियों से बात की। खुशी के पड़ोस में रहने वाली एक महिला ने बताया कि पांच दिन पहले उनके बच्चे का जन्मदिन था। उन्होंने खुशी को भी जन्मदिन में बुलाया था। खुशी की आंख पर चोट का निशान देखकर उसकी सौतेली मां पिंकी से पूछा तो उसने कहा कि वह बाथरूम में फिसलकर गिर गई थी। मां से अलग होने पर उन्होंने खुशी से पूछा ताे उसने बताया कि सफाई करते समय उसके हाथ से घर में रखा कछुआ टूट गया था। इस बात पर उसे डंडे व बेलन से पीटा गया और तीन दिन तक खाना नहीं दिया था।
एक अन्य महिला ने बताया कि कपिल और पिंकी जब भी घूमने जाते थे। वह खुशी को फ्लैट में बंद कर जाते थे। वह सभी से मुस्करा कर प्रणाम करती थी। पुलिस ने वारदात के बाद आरोपी को उसके फ्लैट में ले जाकर क्राइम सीन रीक्रेट कराया तो गेट से गुजरते समय सुरक्षाकर्मी ने आरोपियों को खरी खोटी सुनाई थी।
विज्ञापन
-- -- -- -- -- -- -- --
विज्ञापन
विज्ञापन
Trending Videos
एक ऑडियो में स्कूल बस से बात कर रही खुशी
भूपेंद्र शर्मा का कहना है कि आरोपी खुशी को बात करने के लिए मोबाइल नहीं देते थे। इसके चलते वह स्कूल और स्कूल बस में किसी से मोबाइल लेकर बात करती थी। उसकी एक ऑडियो रिकॉर्डिंग में वह स्कूल बस से बात करने की जानकारी दे रही है। वह बता रही है कि आरोपी उस पर शादी का दबाव बना रहे हैं। इस पर उसकी मौसी भागकर हापुड़ आने की सलाह दे रही हैं।
अन्य आरोपियों के खिलाफ जुटा रहे साक्ष्य
गोकुलधाम सोसाइटी निवासी कपिल शर्मा ने दूसरी पत्नी पिंकी के साथ मिलकर 26 मई मंगलवार तड़के लगभग चार बजे बेटी खुशी की तकिये से मुंह व गला दबाकर हत्या कर दी थी। इसके बाद आरोपियों ने बेटी के शव को बृजघाट ले जाकर अंतिम संस्कार कर दिया था। अंतिम संस्कार में कपिल के अन्य परिजन भी शामिल रहे थे। इसके चलते भूपेंद्र शर्मा खुशी के दादा व चाचा पर भी प्राथमिकी दर्ज करने की मांग कर रहे हैं। शुक्रवार यानी आज वह इस संबंध में वरिष्ठ अधिकारियों से मिलने मेरठ आएंगे। एसपी देहात अभिजीत कुमार का कहना है कि साक्ष्य छिपाने में किसी की संलिप्तता मिलती है तो उसके खिलाफ कार्रवाई होगी।
पहले प्रीति, फिर सात माह की बच्ची और अब खुशी
भूपेंद्र शर्मा ने बताया कि वर्ष 2017 में उनकी बहन प्रीति की हत्या की गई थी। उसने मौत से पहले अपनी मां को ससुराल में हो रहे उत्पीड़न के संबंध में पत्र लिखा था। लगभग दो साल पहले पिंकी के दूसरी बेटी हुई थी। जब वह सात माह की थी तब उसकी भी संदिग्ध हालत में मौत हो गई थी। पिंकी चाहती थी कि उसके बेटा हो। इसलिए वह खुशी का उत्पीड़न करती थी और कपिल को उसके खिलाफ भड़काती थी।