सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Muzaffarnagar Link Emerges in Punjab Blast Case, Suspect From Etawa Village Detained

Punjab Blast: अमृतसर बम धमाकों के मुजफ्फरनगर से जुड़े तार, युवक हिरासत में, सुरक्षा एजेंसियां पूछताछ में जुटीं

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुजफ्फरनगर Published by: Dimple Sirohi Updated Fri, 15 May 2026 01:21 PM IST
विज्ञापन
सार

Punjab Blast Latest Update: पंजाब के अमृतसर और जालंधर में हुए धमाकों के मामले में मुजफ्फरनगर कनेक्शन सामने आया है। इटावा गांव के एक युवक से सुरक्षा एजेंसियां पूछताछ कर रही हैं और उसके संभावित आतंकी संबंधों की जांच की जा रही है।

Muzaffarnagar Link Emerges in Punjab Blast Case, Suspect From Etawa Village Detained
पंजाब धमाके - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार

पंजाब के अमृतसर और जालंधर में हुए सिलसिलेवार धमाकों की जांच के दौरान सुरक्षा एजेंसियों को महत्वपूर्ण सुराग मिला है। जांच की कड़ी में मुजफ्फरनगर जनपद के इटावा गांव निवासी अनिल शर्मा से पूछताछ की जा रही है। सुरक्षा एजेंसियां उसे इस हमले की साजिश से जुड़े संभावित मुख्य सूत्रों में से एक मानकर उससे गहन पूछताछ कर रही हैं।

Trending Videos


यह भी पढ़ें: पुण्यतिथि: रणसिंघा बजते ही उमड़ पड़ते किसान, सिसौली के 'बाबा' ने दिखाई गांव की ताकत 

विज्ञापन
विज्ञापन

सेना शिविर और सीमा सुरक्षा बल मुख्यालय के पास हुए थे धमाके
यह वारदात पांच मई की रात को हुई थी। अमृतसर के खासा क्षेत्र में सेना शिविर की दीवार के पास और जालंधर में सीमा सुरक्षा बल मुख्यालय के बाहर लगभग एक ही समय पर धमाके हुए थे।

बताया गया कि अमृतसर के खासा क्षेत्र में दो नकाबपोश युवक मोटरसाइकिल से पहुंचे और सेना शिविर की दीवार की ओर संदिग्ध विस्फोटक सामग्री फेंक दी। इसके तुरंत बाद जोरदार धमाका हुआ, जिससे क्षेत्र में हड़कंप मच गया।

संयुक्त जांच में जुटी राष्ट्रीय एजेंसी और पंजाब पुलिस
मामले की जांच राष्ट्रीय जांच एजेंसी और पंजाब पुलिस की संयुक्त टीम कर रही है। जांच एजेंसियां अनिल शर्मा के संभावित आतंकी संबंधों, आर्थिक सहायता और अन्य मददगारों की कड़ियों को जोड़ने का प्रयास कर रही हैं। जांच के दौरान कई तकनीकी और स्थानीय सूचनाओं के आधार पर पूछताछ का दायरा बढ़ाया जा रहा है।

स्थानीय पुलिस को अभी नहीं मिली आधिकारिक जानकारी
इस संबंध में क्षेत्राधिकारी बुढ़ाना गजेंद्र पाल सिंह ने बताया कि अभी तक सुरक्षा एजेंसियों की ओर से स्थानीय पुलिस से विस्तृत जानकारी साझा नहीं की गई है। उन्होंने कहा कि जैसे ही आधिकारिक जानकारी प्राप्त होगी, उसके आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed