{"_id":"69baaa9d8d529096f105e96b","slug":"naitik-wins-in-the-57-kg-category-neelam-wins-in-the-50-kg-category-meerut-news-c-72-1-mct1009-150346-2026-03-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Meerut News: 57 किलोग्राम में नैतिक, 50 किलोग्राम में नीलम विजेता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Meerut News: 57 किलोग्राम में नैतिक, 50 किलोग्राम में नीलम विजेता
विज्ञापन
विज्ञापन
- जिला स्तरीय कुश्ती प्रतियोगिता में पहलवानों ने किया शानदार प्रदर्शन
संवाद न्यूज एजेंसी
मेरठ। खेल निदेशालय की ओर से आयोजित जिला स्तरीय खेल प्रतियोगिताओं में बुधवार को कुश्ती और हॉकी स्पर्धाओं का आयोजन किया गया। कुश्ती स्पर्धाएं चौधरी चरण सिंह विवि के कुश्ती स्टेडियम में हुईं। इनमें 57 किलोग्राम भार वर्ग में नैतिक ने पुरुषों में और 50 किलोग्राम वर्ग में महिलाओं में नीलम ने बाजी मारी। अंतरराष्ट्रीय भाला फेंक खिलाड़ी धर्मेंद्र, कुश्ती संघ के संरक्षक कल्याण सिंह, कुश्ती संघ के सचिव एवं कोच डॉ. जबर सिंह सोम, कोच कुलविंदर और अर्जुन अवार्डी अलका तोमर ने पहलवानों को सम्मानित किया।
पुरुष वर्ग के 57 किलोग्राम भार वर्ग में नैतिक ने पहला, हंस तोमर ने दूसरा, अंश ने तीसरा और वंश सैनी ने चौथा स्थान प्राप्त किया। 61 किलोग्राम भार वर्ग में चौधरी चरण सिंह विवि के पहलवान सागर ने पहला, वर्तिक ने दूसरा, गंगानगर के अंशुल ने तीसरा और सीसीएसयू के आयुष ने चौथा स्थान प्राप्त किया। 65 किलोग्राम वर्ग में मवाना के अर्जुन पहले, सीसीएसयू के कृष्णा दूसरे, आरव तीसरे और शिवा तोमर चौथे स्थान पर रहे।
70 किलोग्राम में मेरठ के अली मोहम्मद ने पहला, देवांश ने दूसरा, विशाल ने तीसरा और आलोक ने चौथा स्थान प्राप्त किया। 74 किलोग्राम में तरुण ने पहला, निहाल ने दूसरा, प्रतीक ने तीसरा और अनस ने चौथा स्थान प्राप्त किया। 79 में अविराज ने पहला, विनीत ने दूसरा, साक्ष्य ने तीसरा और वंश ने चौथा स्थान पाया। 86 किलोग्राम में मुकुल ने पहला, अमन ने दूसरा, शिवम ने तीसरा, श्रेयांश ने चौथा स्थान पाया। 97 किलोग्राम में अर्जुन ने पहला, अंकित ने दूसरा और हेमंत ने तीसरा स्थान प्राप्त किया।
महिला वर्ग के 50 किलोग्राम भार वर्ग में सीसीएसयू की नीलम ने पहला, अलका तोमर एकेडमी की चारु ने दूसरा, सिया ने तीसरा स्थान प्राप्त किया। 53 किलोग्राम वर्ग में सीसीएसयू की दीपांशी ने पहला, तपस्या ने दूसरा, अंशिका ने तीसरा स्थान प्राप्त किया। 55 किलोग्राम में सृष्टि ने पहला, सिया तोमर ने दूसरा, लक्षो ने तीसरा और कृति ने चौथा स्थान प्राप्त किया। 57 किलोग्राम वर्ग में सिद्धि तोमर ने पहला, पल्लवी ने दूसरा, अशि ने तीसरा और तनु ने चौथा स्थान प्राप्त किया।
59 किलोग्राम वर्ग में पायल सक्सेना ने पहला, प्रियांक ने दूसरा, स्वाति ने तीसरा स्थान प्राप्त किया। 62 किलोग्राम में आर्या तोमर ने पहला, प्राची सिंह ने दूसरा, आरती तोमर ने तीसरा और प्रियांशी ने चौथा स्थान प्राप्त किया। 65 किलोग्राम वर्ग में सलोनी ने पहला, नाजिया ने दूसरा, तरुषी ने तीसरा, चंचल ने चौथा स्थान पाया। 68 किलोग्राम में खुशी ने पहला, तनु ने दूसरा, परी ने तीसरा और तन्वी ने चौथा स्थान प्राप्त किया। 72 किलोग्राम वर्ग में अंकित ने पहला, हया ने दूसरा, कीर्ति ने तीसरा और निधि ने चौथा स्थान प्राप्त किया। वहीं, 76 किलोग्राम में इशिता ने पहला, मनु ने दूसरा, हया त्यागी ने तीसरा और अनुपूर्णा ने चौथा स्थान प्राप्त किया।
-- -- -- -
हॉकी : स्पोर्ट्स स्टेडियम ने सीएबी को हराया
मेरठ। कैलाश प्रकाश स्पोर्ट्स स्टेडियम में चल रही दो दिवसीय जिला स्तरीय हॉकी प्रतियोगिता में बुधवार को फाइनल में स्पोर्ट्स स्टेडियम की टीम ने सीएबी को हराकर जीत हासिल की। स्पोर्ट्स स्टेडियम की टीम ने सीएबी को 2-0 से पराजित किया। पूर्व अंतरराष्ट्रीय हॉकी खिलाड़ी प्रवीन शर्मा और व्यापारी नेता रजनीश कौशल ने विजेता और उप विजेता टीम को सम्मानित किया। प्रवीन शर्मा ने कहा कि मेरठ में प्रतिभा की कमी नहीं है। यहां के खिलाड़ी हर स्तर पर शानदार प्रदर्शन कर रहे हैं। बस हॉकी और और बढ़ावा दिए जाने की आवश्यकता है। प्रतियोगिता के निर्णायक जिला हाॅकी संघ के सचिव प्रदीप चिन्योटी, प्रशिक्षक भूपेश कुमार, तजमुल जैदी, सोनू सिंह और कौशल सिंह रहे। इस अवसर पर उपक्रीड़ा अधिकारी रामचंद्र, बॉक्सिंग कोच सतीश यादव, विपिन शर्मा सहित अन्य मौजूद रहे। संवाद
Trending Videos