{"_id":"69ef66b0899012723107c93e","slug":"nanglamal-defeated-mawana-sugar-mills-meerut-news-c-72-1-mct1009-152422-2026-04-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Meerut News: नंगलामल ने मवाना शुगर मिल को हराया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Meerut News: नंगलामल ने मवाना शुगर मिल को हराया
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
मेरठ। मवाना शुगर मिल और नंगलामल शुगर मिल के बीच चल रही क्रिकेट शृंखला में हनी क्रिकेट एकेडमी में फाइनल मैच खेला गया। इसमें नंगलामल शुगर मिल ने तीन विकेट से शानदार जीत प्राप्त की। मवाना शुगर मिल ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में नौ विकेट के नुकसान पर 128 रन बनाए। इसमें सनत त्यागी ने 46 रन और शिवांश ने 24 रन बनाए।
गेंदबाजी में नंगलामल की ओर से अरुण ने तीन विकेट और वैभव ने दो विकेट लिए। लक्ष्य का पीछा करने उतरी नंगलामल शुगर मिल की टीम ने 16.5 ओवर में सात विकेट के नुकसान पर 129 रन बनाए। इसमें अरुण ने 36 रन व नरेश ने 32 रन बनाए। मवाना शुगर मिल की ओर से गेंदबाजी में सनत त्यागी और फरहान ने दो-दो विकेट लिए।
कोच दीपक सिद्धू ने बताया कि मैन ऑफ द मैच अरुण कुमार को मुख्य अतिथि वाईडी शर्मा व संजय चौधरी ने ट्रॉफी देकर सम्मानित किया। इस अवसर पर हनी काजला, रविंद्र काजला, हर्षित, हरिओम शर्मा आदि मौजूद रहे।
Trending Videos

कमेंट
कमेंट X