यूपी के मेरठ में पुलिस ने अपराध की घटना पर तुरंत सक्रियता दिखाते हुए बड़ी सफलता हासिल की है। मेरठ के कंकरखेड़ा क्षेत्र में हाईवे पर बाइक लूट की सूचना मिलते ही पुलिस ने मौके की घेराबंदी करते हुए दो बदमाशों को बाइक समेत घेर लिया। पुलिस को देखते ही बदमाशों ने ताबड़तोड गोलियां चलानी शुरू कर दीं। वहीं पुलिस की जवाबी कार्रवाई में एक बदमाश की गोली लगने से मौत हो गई जबकि उसका साथी मौका पाकर फरार हो गया। आगे देखें मुठभेड़ की कुछ तस्वीरें: -
मेरठ पुलिस की बदमाशों से मुठभेड़, चलीं ताबड़तोड़ गोलियां, 50 हजार का इनामी ढेर, सीओ व सिपाही घायल
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
यूपी के मेरठ में पुलिस को बड़ी कामयाबी हाथ लगी है। पुलिस ने कंकरखेड़ा हाईवे पर दिनदहाड़े बाइक लूटकर भाग रहे एक बदमाश को मुठभेड़ में ढेर कर दिया वहीं उसका एक साथी मौका पाकर फरार हो गया। इस मुठभेड़ में सीओ दौराला व एक सिपाही को गोली लगी है। दोनों का अस्पताल में उपचार किया जा रहा है।
जानकारी के अनुसार कंकरखेड़ा हाईवे पर दिनदहाड़े दो बदमाशों ने एक युवक से बाइक छीन ली। इसकी सूचना पर पुलिस ने तत्काल मौके में पहुंचकर बदमाशों की घेराबंदी कर ली। पुलिस और बदमाशों के बीच मुठभेड़ हुई जिसमें एक बदमाश ढेर हो गया जबकि दूसरा फरार हो गया।
पुलिस के मुताबिक कंकरखेड़ा हाईवे पर बाइक लूट की सूचना पर सीईओ अपनी टीम के साथ मौके पर पहुंच गए। बदमाशों ने पुलिस को देखते ही गोली चलानी शुरू कर दी। मुड़भेड़ में सीओ दौराला जितेंद्र सरगम ओर सिपाही कुलवंत सिंह को भी गोली लगी है।
साथ ही दौराला और कंकरखेड़ा पुलिस को भी सीओ ने इसकी जानकारी दी बदमाश को हाईवे पर ही घेर लिया बदमाश और उसके साथ एक और साथी ने पुलिस पर पिस्टल से ताबड़तोड़ गोलियां चलानी शुरू कर दी।
इसमें एक गोली सीओ और दूसरी गोली सिपाही के हाथ में लगी। पुलिस ने जवाबी कार्रवाई करते हुए दोनों बदमाशों पर गोलियां चलाई जवाबी गोलीबारी में जुबेर नाम का बदमाश पुलिस की गोली से मारा गया जबकि दूसरा बदमाश फायरिंग करता हुआ जंगल की तरफ भाग गया।