{"_id":"6a329c43bc3a059d9f084e7f","slug":"practice-yoga-and-banish-obesity-and-diabetes-meerut-news-c-40-1-smrt1041-112635-2026-06-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Meerut News: करें योग, मोटापा और मधुमेह दूर भगाएं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Meerut News: करें योग, मोटापा और मधुमेह दूर भगाएं
विज्ञापन
योग शिविर में योग करते साधक। (स्त्रोत आयोजक) मवाना।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
- उत्सव मंडप में पांच दिवसीय योग शिविर का शुभारंभ
संवाद न्यूज एजेंसी
मवाना। भारतीय योग संस्थान दिल्ली शाखा द्वारा पांच दिवसीय निशुल्क योग शिविर का बुधवार को शुभारंभ हुआ। शिविर मधुमेह व मोटापे की समस्या से निवारण के लिए लगाया जा गया है।
उत्सव मंडप में शिविर के शुभारंभ अवसर पर शाखा के नए चयनित पदाधिकारियों का परिचय कराया गया। जिसमें जिला प्रधान चौधरी राजवीर सिंह, जिला मंत्री डॉ. वीरेंद्र पाल सिंह, जिला संगठन मंत्री शिप्रा गुप्ता, क्षेत्रीय अध्यक्ष अशोक शर्मा, रोहताश भगत व क्षेत्रीय मंत्री दीपक बजाज व राजेंद्र शर्मा रहे।
जिले के तीनों पदाधिकारियों ने मां भारती संस्थान के संस्थापक दिवंगत प्रकाश लाल व मवाना के योग गुरु व भारतीय योग संस्थान के स्तंभ रणवीर सिंह चौहान के चित्र पर दीप प्रज्ज्वलित कर व पुष्पांजलि अर्पित कर शिविर का विधिवत उद्घाटन किया।
विज्ञापन
शिविर में साधना का प्रारंभ सूक्ष्म क्रियाओं से किया गया। जिन्हें रोहतास भगत ने कराई। डॉ. वीरेंद्र पाल सिंह ने शुगर व मोटापे की समस्या के समाधान से संबंधित आसन व प्राणायाम कराए। आसनों में महत्वपूर्ण आसन कोणासन, सूर्य नमस्कार, मंडूकासन, भुजंगासन, गोमुखासन, पादउत्तानासन, सर्पासन, कमर चक्रासन, कपाल भांति प्राणायाम का अभ्यास कराया। साथ ही इन बीमारियों के कारणों पर भी प्रकाश डाला। शिविर में साधक व साधिकाओं को योग के साथ-साथ अपने खान-पान का भी विशेष ध्यान रखने के लिए कहा गया। मंच पर शिप्रा गुप्ता व मूल शंकर ने आसन व प्राणायाम करके दिखाया। संचालन शिविर संयोजक मनोज प्रकाश गोयल ने किया।