सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Ready to make any sacrifice to secure the Bharat Ratna for the Phule couple: Indraj Saini

फुले दंपति को भारत रत्न दिलाने के लिए हर कुर्बानी को तैयार : इंद्राज सैनी

Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 12 Apr 2026 07:22 PM IST
विज्ञापन
Ready to make any sacrifice to secure the Bharat Ratna for the Phule couple: Indraj Saini
विज्ञापन
- लावड़ में महात्मा ज्योतिबा फुले की जयंती पर हुआ समारोह का आयोजन
Trending Videos

- सीसीएसयू और खेल विवि में इनके नाम पर छात्रावास की मांग भी उठाई
संवाद न्यूज एजेंसी
लावड़। ऑल इंडिया सैनी सेवा समाज के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष चौधरी इंद्राज सिंह सैनी ने कहा कि महात्मा ज्योतिबा फुले और सावित्रीबाई फुले के सामाजिक परिवर्तन के योगदान को भुलाया नहीं जा सकता। उन्हें भारत रत्न देने की मांग पूरे देश की जनता कर रही है। हम यह सम्मान दिलाने के लिए हर कुर्बानी देने को तैयार हैं।
रविवार को लावड़ में सावित्रीबाई फुले राष्ट्रीय शिक्षा मिशन के तत्वावधान में आयोजित महात्मा ज्योतिबा फुले की जयंती पर हुए समारोह में उन्होंने मुख्य अतिथि के रूप में ये बातें कहीं। उन्होंने कहा कि सैनी समाज ही नहीं बल्कि समस्त जातियां फुले दंपति को भारत रत्न के सम्मान के साथ देखना चाहती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

सेवानिवृत्ति सीनियर पीसीएस योगराज सिंह सैनी ने कहा कि फुले दंपती ने विषम परिस्थितियों में देश में जागृति लाने का काम किया। समतामूलक समाज की स्थापना के लिए लड़ाई लड़ी और शिक्षा की ज्योति जलाई। इस दौरान छात्र दिव्यांशी सैनी ने महात्मा ज्योतिबा फुले के जीवन पर प्रकाश डाला और कहा कि आज शिक्षा के साथ-साथ सभी क्षेत्रों में महिलाओं का झंडा बुलंद है। इसका श्रेय माता सावित्रीबाई फुले को जाता है।
पूर्व सांसद राजपाल सैनी ने कहा कि समाज किसी एक राजनीतिक दल का बंधवा मजदूर न बने। जो समाज को सम्मान दे, उसी के साथ रहे। पूर्व विधायक हरपाल सैनी ने कहा कि अब सैनी समाज जागरूक हो रहा है। वीर सिंह सैनी ने कहा कि शीघ्र ही प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, उत्तर प्रदेश की राज्यपाल आनंदीबेन पटेल और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को ज्ञापन सौंप कर फुले दंपति को भारत रत्न दिए जाने और फुले दंपति के नाम पर सीसीएसयू और खेल विश्वविद्यालय में छात्रावास स्थापित करने की मांग की जाएगी।
श्यामलाल उर्फ बच्ची सैनी ने कहा कि महात्मा ज्योतिबा फुले ने समाज में एकता और शिक्षा का संदेश दिया है। फलावदा के चेयरमैन अशोक सैनी ने कहा कि समाज का भविष्य उज्जवल है। लावड़ के पूर्व चेयरमैन महकार सैनी और अनिल सैनी फौजी ने कहा कि अब समाज में बड़े नेता ही नहीं बल्कि बड़े-बड़े अधिकारी बन रहे हैं। इससे समाज की पहचान बढ़ रही है। डॉ. तेजपाल सैनी, चौधरी ब्रजवीर सिंह सैनी सहित अन्य ने विचार व्यक्त किए।
-----
नाटक मंचन से भी जागरूक किया
इस अवसर पर अदिति सैनी की टीम ने महात्मा ज्योतिबा फुले और सावित्रीबाई फुले के जीवन पर नाटक की प्रस्तुति देकर युवाओं को उनके आदर्शों पर चलने के लिए जागरूक किया।इस दौरान सावित्रीबाई फुले राष्ट्रीय शिक्षा मिशन की ओर से सैनी समाज के प्रतिष्ठित लोगों को सैनी गौरव सम्मान से भी सम्मानित किया गया। संचालन एडवोकेट वीरेंद्र सिंह सैनी ने किया। कार्यक्रम में पूर्व विधायक कमलेश सैनी, डॉ. मूलचंद सैनी, डॉ. पवन सैनी, डॉ. केपी सैनी, किरण पाल, इंद्रपाल, हेमेंद्र सिंह, पवन, कुलदीप आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed