{"_id":"6a4fa3e880f4efef0f034368","slug":"school-closure-students-up-to-class-12-in-meerut-will-have-a-holiday-on-friday-alert-issued-for-heavy-rain-2026-07-09","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"स्कूलों की छुट्टी: मेरठ में कक्षा 12 तक के छात्रों का शुक्रवार को रहेगा अवकाश, भारी बारिश और आंधी का अलर्ट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
स्कूलों की छुट्टी: मेरठ में कक्षा 12 तक के छात्रों का शुक्रवार को रहेगा अवकाश, भारी बारिश और आंधी का अलर्ट
Thu, 09 Jul 2026 07:07 PM IST
Mohd Mustakim
अमर उजाला नेटवर्क, मेरठ
अमर उजाला नेटवर्क, मेरठ
Published by: Mohd Mustakim
Updated Thu, 09 Jul 2026 07:07 PM IST
सार
Meerut News: मेरठ समेत आसपास के जिलों में तीन दिन से लगातार बारिश हो रही है। ऐसे में जिलाधिकारी मेरठ में बच्चों की सुरक्षा को देखते हुए शुक्रवार 10 जुलाई केा अवकाश घोषित किया है। निर्देशों का कड़ाई से पालन करने को कहा है।
विज्ञापन
मेरठ में बारिश से जलभराव।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
जनपद के सभी परिषदीय, मान्यता प्राप्त, सीबीएसई, आईसीएसई तथा अन्य बोर्डों से संबद्ध विद्यालयों में कक्षा 1 से 12 तक के सभी विद्यार्थियों के लिए शुक्रवार 10 जुलाई को अवकाश घोषित किया गया है। यह आदेश जिलाधिकारी मेरठ के निर्देशों के क्रम में जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी, मेरठ द्वारा जारी किया गया है।
विज्ञापन
मौसम विभाग ने 10 जुलाई को मेरठ जनपद में तेज आंधी, भारी बारिश और ओलावृष्टि की संभावना जताई है और ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। लगातार तीन दिनों से हो रही बारिश के कारण उत्पन्न हुई जलभराव की स्थिति और छात्र-छात्राओं की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए जिला प्रशासन ने महत्वपूर्ण निर्णय लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
इस निर्णय का मुख्य उद्देश्य खराब मौसम के दौरान विद्यार्थियों की सुरक्षा सुनिश्चित करना है। जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी ने सभी विद्यालयों के प्रबंधकों, प्रधानाचार्यों एवं संबंधित अधिकारियों को इस आदेश का शत-प्रतिशत पालन सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं।
प्रशासन ने अभिभावकों से भी अपील की है कि वे मौसम की गंभीरता को देखते हुए बच्चों को अनावश्यक रूप से घर से बाहर न निकलने दें और प्रशासन द्वारा जारी दिशा-निर्देशों का पालन करें। यह कदम छात्रों की सुरक्षा को प्राथमिकता देने और उन्हें किसी भी संभावित खतरे से बचाने के लिए उठाया गया है।
मेरठ से कटा बिजनौर का सीधा संपर्क, रूट डायवर्ट किया
वहीं मुजफ्फरनगर जनपद के देवल गांव में हाईवे पर जलभराव और सड़क क्षतिग्रस्त होने के कारण बिजनौर का मेरठ और मुजफ्फरनगर से सीधा संपर्क फिलहाल टूट गया है। हालात बिगड़ने पर पुलिस प्रशासन ने मेरठ और मुजफ्फरनगर की ओर जाने वाले वाहनों की आवाजाही रोकते हुए ट्रैफिक को वैकल्पिक मार्ग से डायवर्ट कर दिया है।
देवल में मेरठ पौड़ी हाईवे पर पानी भरने के कारण बृहस्पतिवार दोपहर से बैराज से मीरापुर तक वाहनों की लंबी कतारें लग गईं। देखते ही देखते जाम बढ़ता हुआ बिजनौर जनपद की सीमा तक पहुंच गया। सड़क पर लगातार बह रहे पानी और यातायात सामान्य होने की संभावना न देखते हुए बिजनौर पुलिस ने मेरठ और मुजफ्फरनगर जाने वाले मार्ग पर बैरियर लगा दिए। इसके बाद दोनों शहरों की ओर जाने वाले वाहनों को गजरौला मार्ग से भेजा जाने लगा।
बारिश का असर केवल हाईवे तक ही सीमित नहीं रहा। बिजनौर-मंडावर-बालावाली मार्ग पर खिरनी गांव के पास तेज बहाव के चलते सड़क कट गई। सड़क क्षतिग्रस्त होने के कारण इस मार्ग पर भारी वाहनों का संचालन पूरी तरह बंद कर दिया गया है। फिलहाल केवल छोटे और हल्के वाहनों को सावधानी के साथ निकाला जा रहा है।
ये भी देखें...
बारिश का कहर: बिजनौर से कटा मेरठ और मुजफ्फरनगर का सीधा संपर्क, जानें कहां से डायवर्ट किया गया रूट; जाम भी लगा