सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Set Aside Partisan Politics and Step Forward for the Benefit of Society: Sharma

दलगत राजनीति छोड़ समाज के हित में आगे आएं : शर्मा

Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 22 Mar 2026 06:20 PM IST
विज्ञापन
Set Aside Partisan Politics and Step Forward for the Benefit of Society: Sharma
विज्ञापन
- बीएवी इंटर कॉलेज में हुई युवा ब्राह्मण समाज संगठन की बैठक
Trending Videos


माई सिटी रिपोर्टर
मेरठ। बीएवी इंटर कॉलेज में रविवार को युवा ब्राह्मण समाज संगठन की बैठक जितेंद्र गौतम की अध्यक्षता में हुई। इसमें संगठन के मंत्री पुनीत शर्मा ने यूजीसी मामले में समाज के लोगों को एकजुट होने का संदेश दिया। उन्होंने कहा कि दलगत राजनीति को छोड़ समाज के हित में कार्य करने वाले लोग आगे आएं। इसके लिए हर बैठक में एक शपथ दिलाई जाए कि जो भी व्यक्ति या पार्टी हमारे हित की बात करेगी। ब्राह्मण समाज सर्वप्रथम उसी को वोट देगा। कुछ वर्षों से ब्राह्मण और सवर्ण समाज का शोषण हो रहा है।
संचालन कर रहे कुलदीप शर्मा ने बताया कि यह बैठक परशुराम जयंती कार्यक्रम और यूजीसी के मुद्दे पर बुलाई गई। हमारा विचार है कि अक्षय तृतीया का कार्यक्रम भव्य रूप से मनाया जाए। यूजीसी का विरोध संगठन स्तर पर लगातार जारी रहेगा। अब सर्वोच्च न्यायालय के आदेश के बाद आगे विचार किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

अन्य वक्ता अजय शर्मा ने कहा कि भगवान परशुराम जयंती कार्यक्रम भव्यता के साथ होगा। संगठन के सभी पदाधिकारी और सदस्य अपनी जिम्मेदारी को पूर्ण करेंगे। जितेंद्र गौतम ने कहा कि यूजीसी की गाइडलाइन समाज को तोड़ने वाली है। ब्राह्मण समाज को महत्व नहीं दिया जा रहा है। सभी लोगों ने निर्णय लिया कि शीघ्र ही सांसदों का घेराव करेंगे। बैठक में राजीव नरहरि, डॉ. आरके पचौरी, डॉ. मनीष शर्मा, डॉ. प्रियांक शर्मा, ललित शर्मा, पंडित गणेश दत्त शर्मा, पंडित भूषण शर्मा, सुरेंद्र शर्मा सहित अन्य मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed