सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Seven complaints heard at the District Ex-Servicemen Welfare meeting.

Meerut News: जिला सैनिक बंधु की बैठक में सुनीं सात शिकायतें

Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Mon, 15 Jun 2026 08:10 PM IST
विज्ञापन
Seven complaints heard at the District Ex-Servicemen Welfare meeting.
विज्ञापन
मेरठ। पूर्व सैनिक एवं शहीद व दिवंगत सैनिकों की पत्नियों और उनके आश्रितों की समस्याओं के निस्तारण के लिए सोमवार को जिला सैनिक बंधु की बैठक हुई। कलक्ट्रेट सभागार में अपर जिलाधिकारी सत प्रकाश सिंह की अध्यक्षता में हुई बैठक में सात शिकायतें सुनी गईं।

पूर्व सैनिक अनिल कुमार चौहान ने जमीन पर कब्जा दिलाने एवं सुरक्षा के संबंध में, पूर्व सैनिक सुखपाल सिंह ने शस्त्र लाइसेंस के बारे में समस्या उठाई। पूर्व सैनिक की पत्नी रजनी ने पारिवारिक विवाद और पूर्व सैनिक धर्मेंद्र कुमार ने रैम्प बनवाने का मामला सामने रखा।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस दौरान सैनिक कल्याण निदेशालय लखनऊ से प्राप्त शिकायतों का भी संज्ञान लिया गया। बताया गया कि शहीदों के नाम पर सड़कों के नामकरण से संबंधित विषय पर भी कार्यवाही आगे नहीं बढ़ पा रही है। इस विषय में जानकारी दी गई कि लोक निर्माण विभाग से जुड़ी आख्या अभी लंबित है। अपर जिलाधिकारी (प्रशासन) ने सभी शिकायतों के निस्तारण के निर्देश दिए। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed