फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Shamli: 2.5-Foot-Tall Chinu Kashyap Carries Kanwar, Prays for Peace and Harmony in India

Shamli: ढाई फीट के चीनू कश्यप ने उठाई कांवड़, देश में अमन-शांति की मांगी दुआ; रास्ते में बरसे फूल

Mon, 10 Aug 2026 12:23 PM IST
Dimple Sirohi Dimple Sirohi
Updated Mon, 10 Aug 2026 12:23 PM IST
सार

शामली में ढाई फीट कद के 26 वर्षीय चीनू कश्यप कांवड़ यात्रा में लोगों के आकर्षण का केंद्र बने हुए हैं। बागपत के तूगाना गांव निवासी चीनू 4 अगस्त को हरिद्वार से पवित्र गंगाजल लेकर पैदल अपने गांव के लिए रवाना हुए थे। वह कई वर्षों से कांवड़ यात्रा कर रहे हैं।

विज्ञापन
Shamli: 2.5-Foot-Tall Chinu Kashyap Carries Kanwar, Prays for Peace and Harmony in India
ढाई फीट के चीनू लाए कांवड़ - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

शामली में बुढ़ाना रोड स्थित बालाजी कांवड़ शिविर में सोमवार सुबह बागपत के तूगाना गांव निवासी 26 वर्षीय चीनू कश्यप पहुंचे। महज ढाई फीट कद के चीनू कांवड़ लेकर पैदल यात्रा कर रहे हैं। अपनी कद-काठी और मजबूत हौसले के कारण वह कांवड़ मार्ग पर लोगों के आकर्षण का केंद्र बने हुए हैं।

विज्ञापन




चीनू 4 अगस्त को हरिद्वार पहुंचे थे। वहां मां गंगा से पवित्र जल लेकर उन्होंने पैदल अपने गांव की यात्रा शुरू की। रास्ते में कई जगह लोगों ने उन्हें देखा तो उत्साह बढ़ाया और पुष्पवर्षा कर यात्रा के लिए शुभकामनाएं दीं।
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: Kanwad Yatra 2026: शिवरात्रि कल, डाक कांवड़ की बढ़ी रफ्तार; दिल्ली-दून हाईवे पर उमड़ा केसरिया सैलाब

विज्ञापन
विज्ञापन

कई वर्षों से कर रहे कांवड़ यात्रा
चीनू कश्यप ने बताया कि वह कई वर्षों से लगातार कांवड़ यात्रा कर रहे हैं। भगवान शिव में उनकी गहरी आस्था है। इसी आस्था के चलते वह हर साल हरिद्वार से गंगाजल लेकर पैदल अपने गांव की ओर रवाना होते हैं।

उन्होंने बताया कि इस बार भी यात्रा को लेकर उनके मन में विशेष उत्साह है। रास्ते की कठिनाइयों के बावजूद वह लगातार आगे बढ़ रहे हैं। उनका कहना है कि भगवान भोलेनाथ की कृपा और आशीर्वाद से उनकी यात्रा सफलतापूर्वक पूरी होगी।

देश में अमन-शांति की मांगी दुआ
चीनू कश्यप ने बताया कि वह इस बार देश में अमन, शांति और खुशहाली की कामना को लेकर कांवड़ यात्रा कर रहे हैं। उनका कहना है कि देश में सभी लोग आपसी भाईचारे और प्रेम के साथ रहें तथा समाज में सुख-शांति बनी रहे।

चीनू ने कहा कि यात्रा पूरी करने के बाद 11 अगस्त को वह भगवान शिव का पवित्र गंगाजल से जलाभिषेक करेंगे। यही उनकी सबसे बड़ी मनोकामना है। इसी संकल्प के साथ वह हरिद्वार से अपने गांव की ओर पैदल बढ़ रहे हैं।

आस्था और हौसले को देखकर लोग कर रहे स्वागत
कांवड़ मार्ग पर चीनू कश्यप को देखकर लोग उनका उत्साह बढ़ा रहे हैं। कई स्थानों पर लोगों ने उन पर फूल बरसाए और यात्रा के लिए शुभकामनाएं दीं। उनके हौसले और भगवान शिव के प्रति आस्था की लोग सराहना कर रहे हैं।

चीनू का कहना है कि भगवान भोलेनाथ की भक्ति ही उन्हें लगातार आगे बढ़ने की शक्ति देती है। वह 11 अगस्त को अपने संकल्प के अनुसार भगवान शिव का जलाभिषेक कर यात्रा पूरी करेंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed