सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   SP Workers Protest at Collectorate Demanding Arrest in Sonu Kashyap Murder Case

Meerut: सोनू कश्यप हत्याकांड को लेकर आक्रोश, सपा का कलेक्ट्रेट पर प्रदर्शन, आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ Published by: डिंपल सिरोही Updated Wed, 14 Jan 2026 01:06 PM IST
विज्ञापन
सार

मेरठ में सोनू कश्यप हत्याकांड के आरोपियों की शीघ्र गिरफ्तारी और पीड़ित परिवार को 50 लाख मुआवजा व नौकरी की मांग को लेकर समाजवादी पार्टी ने कलेक्ट्रेट पर प्रदर्शन किया।

SP Workers Protest at Collectorate Demanding Arrest in Sonu Kashyap Murder Case
प्रदर्शन करते सपा कार्यकर्ता - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार

मेरठ के सरधना थानाक्षेत्र के ज्वालागढ़ में हुए सोनू कश्यप हत्याकांड के आरोपियों की शीघ्र गिरफ्तारी की मांग को लेकर बुधवार को समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ताओं ने कलेक्ट्रेट पर जोरदार प्रदर्शन किया। इस दौरान बड़ी संख्या में सपाई मौजूद रहे और प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी की गई। प्रदर्शनकारियों ने चेतावनी दी कि यदि जल्द आरोपियों की गिरफ्तारी नहीं हुई तो आंदोलन को और तेज किया जाएगा।

Trending Videos


50 लाख मुआवजा और नौकरी की मांग
इसके बाद सपाइयों ने कमिश्नरी चौराहे पर धरना प्रदर्शन किया। सपा नेताओं ने मांग की कि सरकार सोनू कश्यप के परिजनों को 50 लाख रुपये का मुआवजा दे और परिवार के किसी एक सदस्य को सरकारी नौकरी प्रदान करे। नेताओं ने कहा कि घटना ने कानून-व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: UP: 'सरकार मुझे गोली मार दे...खत्म हो जाएगा मामला', कपसाड़ के बाद अब ज्वालागढ़ में पुलिस से झड़प, धक्का-मुक्की

सपा नेताओं की मौजूदगी
धरना प्रदर्शन में सपा जिलाध्यक्ष कर्मवीर सिंह गुमी, पिछड़ा वर्ग प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष विजय पाल कश्यप, पूर्व विधायक प्रभुदयाल वाल्मीकि, सुभाष यादव, जितेंद्र गुर्जर, मनीष शर्मा सहित बड़ी संख्या में पार्टी कार्यकर्ता मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed