सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Strict action on house tax defaulters in Meerut, 8 properties sealed amid protests

Meerut: मेरठ में गृहकर बकायेदारों पर सख्ती, आठ भवनों पर लगाई सील, कई क्षेत्रों में विरोध

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ Published by: Dimple Sirohi Updated Thu, 19 Mar 2026 12:39 AM IST
विज्ञापन
सार

मेरठ में गृहकर बकायेदारों पर नगर निगम की कार्रवाई तेज, 8 भवन सील, 78 को चेतावनी, कई इलाकों में विरोध।

Strict action on house tax defaulters in Meerut, 8 properties sealed amid protests
भवनों पर सील लगाते कर्मी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार

मेरठ में गृहकर के बकायेदारों पर नगर निगम ने सख्ती शुरू कर दी है। बुधवार को निगम ने शोर-शराबे के बीच आठ बकायेदारों के भवन सील कर दिए। 78 भवन स्वामियों को चेतावनी दी गई। भवन सील की कार्रवाई का कई जगहों पर विरोध भी हुआ। पल्लवपुरम, शास्त्रीनगर और बागपत सड़क पर निगम की टीम को बिना कार्रवाई के लौटना पड़ा।

Trending Videos


यह भी पढ़ें: West UP Weather: पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय, बारिश से खिले किसानों के चेहरे, कल तेज हवा संग ओलावृष्टि के आसार

विज्ञापन
विज्ञापन

मुख्य कर निर्धारण अधिकारी एसके गौतम ने कंकरखेड़ा, शास्त्रीनगर और मुख्यालय जोन में कर अधीक्षकों के नेतृत्व में टीम बनाकर गृहकर के बकायेदारों पर कार्रवाई कराई। प्रवर्तन दल को साथ लेकर कर अधीक्षक अतुल कुमार और विनय शर्मा की टीम ने आठ बकायेदारों के भवनों को सील कर दिया।

गढ़ रोड क्षेत्र से इस अभियान की शुरुआत हुई। मेडिकल कॉलेज के पास स्थित नाथू सिंह की सीमेंट की दुकान को लगभग 2 .76लाख रुपये गृहकर बकाया होने पर सील किया गया। इसके बाद टीम ने 6.55 लाख रुपये के बकायेदार किशन कांत भारद्वाज के टाइल्स गोदाम को भी सील कर दिया।

राजवंश विहार में 2 .57 लाख रुपये बकाया होने पर महादेव सचदेवा और 3.2 लाख रुपये बकाया होने पर दीपक सचदेवा के प्रतिष्ठानों को सील किया गया। मेडिकल इलाके में मित्तल जनरल स्टोर को भी एक लाख रुपये से अधिक के बकाया होने के कारण सील कर दिया है।

तेजगढ़ी चौराहे पर टेलीफोन एक्सचेंज के सामने स्थित वीर सिंह के प्रतिष्ठानों, शर्मा बैंड, राजू एग प्वाइंट और आराध्या ट्रेडर्स पर 3.48 लाख रुपये के बकाये के कारण सील किया गया। साथ ही मुनादी कराते रहे कि जिन भवन स्वामियों के गृहकर जमा नहीं हुए हैं, वह तुरंत निगम जाकर भुगतान जमा कर दें। सील की कार्रवाई के डर से कंकरखेड़ा जोन में करीब 25 लाख, शास्त्रीनगर में 30 लाख और मुख्यालय जोन में 25 लाख रुपये जमा हुए।

गृहकर बकायेदार प्रतिष्ठान का नाम बकाया राशि             कार्रवाई
नाथू सिंह सीमेंट की दुकान             2,76,000 रुपये             सील
केके भारद्वाज टाइल्स गोदाम             6,55,000 रुपये             सील
महादेव सचदेवा का प्रतिष्ठान             2,57,000 रुपये             सील
दीपक सचदेवा का प्रतिष्ठान             3,02,000 रुपये             सील
मित्तल जनरल स्टोर                         एक लाख रुपये             सील
शर्मा बैंड                                     3,48,000 रुपये                         सील
राजू एग प्वाइंट                         3,48,000 रुपये                         सील
आराध्या ट्रेडर्स                                     3,48,000 रुपये             सील
 
भवन स्वामी गृहकर का बिल जमा कर 20 प्रतिशत की छूट का लाभ लें। शहर में एक लाख से अधिक भवन स्वामियों पर गृहकर बकाया है। बार-बार अपील की जा रही है कि गृहकर जमा कर दें। शासन का 150 करोड़ रुपये का लक्ष्य पूरा करना निगम के सामने चुनौती बना हुआ है। बड़े बकायेदारों पर निगम को मजबूरन कार्रवाई करनी पड़ रही है। -सौरभ गंगवार, नगर आयुक्त

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed