{"_id":"6a32d7d66cc08035ac0941ce","slug":"the-strike-against-the-e-registry-system-continued-for-the-sixth-day-accompanied-by-sit-ins-and-protests-meerut-news-c-14-1-mrt1051-1221072-2026-06-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Meerut News: ई-रजिस्ट्री व्यवस्था के विरोध में छठे दिन भी हड़ताल रही, धरना-प्रदर्शन किया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Meerut News: ई-रजिस्ट्री व्यवस्था के विरोध में छठे दिन भी हड़ताल रही, धरना-प्रदर्शन किया
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
ई-रजिस्ट्री व्यवस्था के विरोध में छठे दिन भी हड़ताल रही, धरना-प्रदर्शन किया
संवाद न्यूज एजेंसी
मेरठ। ई-रजिस्ट्री व्यवस्था एवं रजिस्ट्री कार्य से जुड़ी विभिन्न समस्याओं के विरोध में दस्तावेज लेखक एवं अधिवक्ताओं की कलमबंद हड़ताल बुधवार को छठे दिन भी जारी रही। इस दौरान रजिस्ट्री कार्यालय में तालाबंदी कर प्रदर्शन किया गया। धरना स्थल पर भंडारे का आयोजन किया गया। किसी प्रकार का रजिस्ट्री कार्य नहीं किया गया।
मेरठ बार एसोसिएशन के अध्यक्ष अनुज शर्मा एवं महामंत्री परवेज आलम ने कहा कि रजिस्ट्री कार्य से जुड़े दस्तावेज लेखकों और अधिवक्ताओं की मांगें पूरी तरह न्यायोचित हैं। उन्होंने प्रदेश सरकार से समस्याओं का शीघ्र समाधान कराने की मांग की। बुधवार को एडीएम वित्त एवं राजस्व द्वारा एक प्रतिनिधिमंडल को वार्ता के लिए अपने कार्यालय बुलाया गया।
धरनारत अधिवक्ताओं एवं दस्तावेज लेखकों ने घोषणा की कि उनकी मांगों के समाधान तक आंदोलन जारी रहेगा। प्रतिनिधिमंडल में उप्र दस्तावेज एसोसिएशन के संरक्षक संजय गुप्ता, मनोज चौहान कुराली, अनिल शर्मा, चंचल मलिक, योगेंद्र मलिक, हरीश मलिक, परवीन बंसल सहित अन्य अधिवक्ता एवं दस्तावेज लेखक उपस्थित रहे।
विज्ञापन
-- -- -- -- -- -- -