सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Threat to have Sub-Inspector stripped of his uniform; accused arrested.

Meerut News: दरोगा को दी वर्दी उतरवाने की धमकी, आरोपी गिरफ्तार

Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 14 Jun 2026 10:09 PM IST
विज्ञापन
Threat to have Sub-Inspector stripped of his uniform; accused arrested.
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी

मेरठ। सदर बाजार थाना क्षेत्र में शनिवार रात शराब के नशे में पुलिसकर्मियों के साथ अभद्रता करने के आरोप में पुलिस ने बागपत निवासी निहाल पंवार को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी ने दरोगा को वर्दी उतरवाने की धमकी दी थी। आरोपी ने पुलिस के साथ जमकर गली गलौज भी की थी। पुलिस ने आरोपी का चालान कर दिया।
एसपी सिटी विनायक गोपाल भोसले ने बताया कि शनिवार रात आबूलेन चौकी क्षेत्र में पुलिस चेकिंग कर रही थी। इसी बीच एक बाइक सवार युवक निहाल पंवार शराब के नशे में पहुंचा। पुलिस ने युवक को रुकने का इशारा किया। युवक बाइक लेकर भागने लगा। इस दौरान सड़क पर जा रहे राहगीर बाइक की चपेट में आने से बाल-बाल बचे। पुलिस ने युवक से बाइक के कागज मांगे। आरोप है कि आरोपी शराब के नशे में पुलिसकर्मियों से उलझ गया। इस दौरान आरोपी ने सड़क पर हंगामा किया। आरोपी ने पुलिस के साथ बदतमीजी करते हुए सरकारी कार्य में बाधा पहुंचाई। मेडिकल में आरोपी के शराब के सेवन की पुष्टि हुई। एसपी सिटी का कहना है कि आरोपी के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

----------
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed