सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Training given to staff for sugarcane survey

Meerut News: गन्ना सर्वेक्षण के लिए स्टाफ को दिया प्रशिक्षण

Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 30 Apr 2026 08:03 PM IST
विज्ञापन
Training given to staff for sugarcane survey
दौराला - गन्ना सर्वे के लिए स्टाफ को जानकारी देते गन्ना विभाग के अधिकारी। स्रोत:स्वयं
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
Trending Videos


दौराला। दौराला शुगर मिल के सभागार में गन्ना विकास परिषद दौराला, सकौती टांडा, चीनी मिल दौराला, सकौती के स्टाफ का एक दिवसीय संयुक्त प्रशिक्षण आयोजित किया गया। यह प्रशिक्षण आगामी गन्ना फसल सर्वेक्षण के तहत 1 मई से 30 जून तक चलने वाले सर्वे कार्य के लिए दिया गया।
प्रशिक्षण सत्र में जिला गन्ना अधिकारी बीके पटेल ने बताया कि वर्तमान में किसान गेहूं की कटाई के बाद गन्ने की बुवाई कर रहे हैं। ऐसे में सर्वेक्षण टीम खेतों पर जाकर एचएचसी मशीन के माध्यम से खेत की चारों भुजाओं की सटीक पैमाइश कर क्षेत्रफल को प्रतिदिन विभागीय सर्वर पर अपलोड करें। साथ ही पेड़ी गन्ने का मौके पर सत्यापन भी सुनिश्चित किया जाए। निर्देश दिए कि मिल और परिषद के कर्मचारी संयुक्त रूप से सर्वे कार्य करेंगे। सर्वे शुरू होने से एक दिन पहले गांवों में मुनादी कराकर किसानों को सूचित किया जाए। साथ ही किसानों से गन्ना रकबे का प्रजातिवार घोषणा पत्र भी भरवाया जाए। स्पष्ट किया कि सर्वे केवल उन्हीं किसानों के नाम पर किया जाएगा जिनके नाम राजस्व अभिलेखों में दर्ज हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

सर्वे के दौरान किसानों को पेड़ी प्रबंधन, गन्ने में लगने वाले प्रमुख कीट, रोगों की पहचान और उनके नियंत्रण के उपायों की जानकारी भी दी जाएगी। नए सदस्यों का पंजीकरण 30 सितंबर 2026 तक, उपज बढ़ोतरी से संबंधित आवेदन भी निर्धारित शुल्क के साथ इसी तिथि तक कराए जाएंगे।
ज्येष्ठ गन्ना विकास निरीक्षक ने निर्देश दिए कि सर्वे कार्य सुबह सूर्योदय से पहले शुरू किया जाए और तेज धूप से बचाव के साथ स्वास्थ्य का विशेष ध्यान रखा जाए। कार्यक्रम में जेपी तोमर, अभिषेक तोमर, डॉ. प्रणव राणा, अंकुर चौधरी, अजय कुमार, अभिलाष आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed