सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Travel becomes costlier from today: Toll hiked from Rs 5 to Rs 45 on Delhi-Meerut Expressway

आज से महंगा हुआ सफर : दिल्ली-मेरठ एक्सप्रेसवे पर 5 से 45 रुपये तक बढ़ा टोल

Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 01 Apr 2026 02:41 AM IST
विज्ञापन
Travel becomes costlier from today: Toll hiked from Rs 5 to Rs 45 on Delhi-Meerut Expressway
विज्ञापन
नए वित्तीय वर्ष की शुरुआत आम आदमी की जेब पर भारी पड़ने वाली है। दिल्ली-मेरठ एक्सप्रेसवे से लेकर सहारनपुर के स्टेट हाईवे तक सफर करना अब महंगा हो गया है। नेशनल हाईवे ऑथोरिटीज ऑफ इंडिया (एनएचएआई) ने 31 मार्च की आधी रात से ही टोल की नई दरें लागू कर दी हैं जिससे कार से लेकर भारी वाहनों तक का बजट बिगड़ गया है।
Trending Videos

मेरठ-दिल्ली एक्सप्रेसवे पर जहां 5 रुपये से लेकर 45 रुपये तक की बढ़ोतरी हुई है वहीं सहारनपुर के दिल्ली-देहरादून एक्सप्रेसवे पर चमारीखेड़ा में टोल ढाई गुना तक बढ़ गया है। वहीं मेरठ-पौड़ी हाईवे स्थित भैंसा टोल प्लाजा पर वाहनों के प्रकार के आधार पर 5 से 25 रुपये की बढ़ोतरी की गई है। जबकि मेरठ करनाल हाईवे स्थित भूनी टोल प्लाजा सरधना पर कार वह हल्के वाहनों के लिए एक तरफ की यात्रा पर कोई बदलाव नहीं किया गया है। यह पहले की तरह 85 रुपये ही रहेगा। वहीं बस और ट्रक (2 एक्सेल) के लिए 20 रुपये की वृद्धि की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन



1. दिल्ली-मेरठ एक्सप्रेसवे (डीएमई): अब कितना देना होगा?
वाहन श्रेणी पुरानी दर नई दर 24 घंटे में वापसी मासिक पास

कार/जीप/हल्के वाहन ₹170 ₹175 ₹265 ₹5840
मिनी बस/कमर्शियल ₹275 ₹285 ₹425 ₹9435

बस या ट्रक ₹580 ₹595 ₹890 ₹19770

मल्टी एक्सल वाहन ₹630 ₹645 ₹970 ₹21565

ओवरसाइज (7+ एक्सल) ₹1105 ₹1130 ₹1700 ₹37745


2. दिल्ली-देहरादून एक्सप्रेसवे
कार/जीप: ₹35 की जगह अब सीधे ₹85 देने होंगे।

हल्के व्यावसायिक वाहन: ₹55 से बढ़कर ₹145।

बस और ट्रक: ₹115 की जगह अब ₹300 का भुगतान करना होगा।

अत्यधिक भारी वाहन: ₹220 की जगह अब ₹575 वसूले जाएंगे।

भूनी टोल प्लाजा (सरधना मार्ग)

वाहन की श्रेणी | एक तरफ की यात्रा | वापसी (24 घंटे में) | मासिक पास (50 यात्रा) |

कार, जीप, वैन या हल्के वाहन | ₹85 | ₹130 | ₹2885
हल्के व्यावसायिक वाहन | ₹140 | ₹210 | ₹4665

बस या ट्रक (2 एक्सेल) | ₹295 | ₹440 | ₹9770

तीन-धुरी वाले व्यावसायिक वाहन | ₹320 | ₹480 | ₹10660

भारी मशीनरी/मल्टी एक्सेल (4-6 एक्सेल) | ₹460 | ₹690 | ₹15325

विशाल वाहन (7+ एक्सल) | ₹560 | ₹840 | ₹18655
------------




भैंसा टोल प्लाजा (मवाना मार्ग)

वाहन की श्रेणी | एक तरफ की यात्रा | वापसी (24 घंटे में) | मासिक पास (50 यात्रा) | स्थानीय व्यावसायिक वाहन

कार, जीप, वैन या हल्के वाहन | ₹50 | ₹75 | ₹1645 | ₹25 |

हल्के व्यावसायिक वाहन | ₹80 | ₹120 | ₹2655 | ₹40 |

बस या ट्रक (2 एक्सेल) | ₹165 | ₹250 | ₹5565 | ₹85 |

तीन-धुरी वाले व्यावसायिक वाहन | ₹180 | ₹275 | ₹6070 | ₹90 |

भारी मशीनरी/मल्टी एक्सेल (4-6 एक्सेल) | ₹260 | ₹395 | ₹8730 | ₹130 |

विशाल वाहन (7+ एक्सल) | ₹320 | ₹480 | ₹10625 | ₹160 |




वेस्टर्न यूपी टोल पर राहत



जहां एक तरफ हर जगह टोल बढ़ रहा है वहीं दिल्ली-देहरादून हाईवे स्थित वेस्टर्न यूपी टोल प्लाजा कंपनी ने यात्रियों को बड़ी राहत दी है। कंपनी ने साफ किया है कि 1 अप्रैल से कोई बढ़ोतरी नहीं की जा रही है। एनएचएआई के निर्देशों के पालन में यहां जुलाई माह से ही संशोधन प्रस्तावित है तब तक वाहन चालक पुराने रेट पर ही आवाजाही कर सकेंगे।

स्थानीय निवासियों के लिए राहत

भैंसा और भूनी दोनों ही टोल प्लाजा पर स्थानीय गैर-व्यावसायिक वाहनों के लिए राहत बरकरार है। टोल प्लाजा से 20 किलोमीटर के दायरे में रहने वाले स्थानीय निवासियों के लिए मासिक पास की दर 350 रुपये निर्धारित की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed