{"_id":"69d24e0a0188fcac490a2eaf","slug":"triple-murder-sister-s-lover-had-mixed-cyanide-in-liquor-two-friends-along-with-brother-were-also-killed-2026-04-05","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"तिहरा हत्याकांड: बहन के प्रेमी ने शराब में मिलाया था साइनाइड, भाई के साथ दो दोस्त भी मारे गए, ये है पूरी कहानी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
तिहरा हत्याकांड: बहन के प्रेमी ने शराब में मिलाया था साइनाइड, भाई के साथ दो दोस्त भी मारे गए, ये है पूरी कहानी
अमर उजाला नेटवर्क, मेरठ
Published by: Mohd Mustakim
Updated Sun, 05 Apr 2026 05:27 PM IST
सार
Meerut News: मेरठ के दौराला में अंकित और उसके दो साथियों की शराब पीने के बाद मौत हो गई। पहले लगा कि शराब जहरीली थी। मगर जब पोस्टमार्टम रिपोर्ट आई तो पता चला कि उसमें जहर मिलाया गया था।
विज्ञापन
1 of 7
पुलिस की गिरफ्त में तीनों आरोपी।
- फोटो : अमर उजाला
Three accused arrested: मेरठ के दौराला थाना क्षेत्र में हुए बहुचर्चित शराब कांड का पुलिस ने सनसनीखेज खुलासा किया है। एसएसपी अविनाश पांडे ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर बताया कि शराब पिलाकर तीन लोगों की हत्या के पीछे एक खूनी साजिश थी। इसमें मृतक अंकित की सगी बहन अलका, उसका प्रेमी और एक अन्य व्यक्ति शामिल है। पुलिस ने तीनों मुख्य आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।
Trending Videos
2 of 7
हत्यारोपी अलका और तीनों मृतकों की फाइल फोटो।
- फोटो : अमर उजाला
एसएसपी अविनाश पांडे ने बताया कि पूछताछ में सामने आया है कि मृतक अंकित की बहन अलका का पवन नामक व्यक्ति से प्रेम संबंध था। अंकित अक्सर अपनी बहन अलका के साथ मारपीट करता था और उसके प्रेम संबंधों का विरोध करता था। इस बात से तंग आकर अलका ने अपने प्रेमी पवन के साथ मिलकर अंकित को रास्ते से हटाने की योजना बनाई।
विज्ञापन
विज्ञापन
3 of 7
मेरठ में शराब कांड, तीन की मौत
- फोटो : अमर उजाला
साइनाइड का ज़हर और शराब
योजना को अंजाम देने के लिए पवन ने अपने एक परिचित अशोक से साइनाइड नामक ज़हर मंगवाया। पवन ने उस ज़हर को एक शराब के टेट्रा पैक में मिला दिया और अंकित को पीने के लिए दे दिया। अंकित ने इस जहरीली शराब का सेवन अपने साथी स्पेलर कारोबारी बाबूराम और जितेंद्र के साथ बैठकर किया। शराब पीते ही तीनों की हालत बिगड़ गई और कुछ ही देर में तीनों की मौत हो गई।
4 of 7
मेरठ में शराब कांड, तीन की मौत
- फोटो : अमर उजाला
गिरफ्तारी और खुलासा
घटना के बाद पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए मामले की जांच शुरू की। गहन पूछताछ और साक्ष्यों के आधार पर पुलिस ने मृतक अंकित की बहन अलका, उसके प्रेमी पवन उर्फ पोनी और साइनाइड जहर लाने वाले अशोक को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने आरोपियों के पास से साइनाइड और अन्य संबंधित सामग्री भी बरामद की है।
विज्ञापन
5 of 7
मेरठ में शराब कांड
- फोटो : अमर उजाला
पुलिस की कार्रवाई
एसएसपी अविनाश पांडे ने बताया कि यह एक सुनियोजित हत्या का मामला था। आरोपियों ने मिलकर तीन निर्दोष लोगों की जान ली। पुलिस मामले की आगे की जांच कर रही है और यह पता लगाने की कोशिश कर रही है कि क्या इस साजिश में कोई और भी शामिल है। इस घटना ने एक बार फिर समाज में रिश्तों की कड़वाहट और अपराध की बढ़ती प्रवृत्ति पर चिंता जताई है।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।