सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Tushar Murder Case: Police to recover pistol and extract confession within 11 hours.

तुषार हत्याकांड : 11 घंटे में पिस्टल बरामद करने के साथ राज उगलवाएगी पुलिस

Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 14 Jun 2026 10:19 PM IST
विज्ञापन
Tushar Murder Case: Police to recover pistol and extract confession within 11 hours.
विज्ञापन
नोट: देहरादून, हापुड़ के लिए भी ध्यानार्थ........

----------------------------------------------------
--आरोपी पिता से पुलिस कस्टडी रिमांड पर लाकर करेगी पूछताछ
-परिजन चौथे आरोपी की गिरफ्तारी न होने पर उठा रहे सवाल
माई सिटी रिपोर्टर
मेरठ। खरखौदा थाना क्षेत्र में हापुड़ जनपद के दोयमी गांव निवासी तुषार त्यागी के हत्यारोपी उसके पिता सुंदर त्यागी को सोमवार यानी आज पुलिस रिमांड पर लेकर आएगी। सुबह छह बजे से शुरू होने वाली पुलिस कस्टडी रिमांड में वारदात में प्रयोग की गई लाइसेंसी पिस्टल बरामदगी कराई जाएगी और वारदात में अन्य आरोपियों की संलिप्तता के संबंध में पूछताछ की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


दो जून को हापुड़ के दोयमी गांव निवासी तुषार की पत्नी शिखा त्यागी ने खरखौदा थाने में अरविंद उर्फ बिट्टू त्यागी और तरुण त्यागी के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई थी। उनका कहना था कि एक जून की रात करीब आठ बजे तुषार के मोबाइल पर किसी ने खाना लेकर आने के लिए कॉल किया था। वह अपनी स्कॉर्पियो कार लेकर घर से चला गया। करीब एक घंटे बाद नौ बजे तुषार ने पत्नी को व्हाट्सएप कॉल कर कहा था कि उसे कुछ लोग जंगल में ले जा रहे हैं और मारने की बात कह रहे हैं। यह कहकर उसके दोनों फोन स्विच ऑफ हो गए थे।
विज्ञापन

रात करीब 11 बजे अरविंद उर्फ बिट्टू त्यागी के मोबाइल से तुषार के दोस्त क्रिश के पास फोन आया। उस समय क्रिश परिजनों के साथ तुषार को तलाश रहा था। परिजनों का कहना था कि क्रिश ने उन्हें बताया कि बिट्टू ने कॉल कर कहा कि तुषार को उसने गोली मार दी है। इसके बाद बिट्टू का फोन भी स्विच ऑफ हो गया था। रात लगभग 12 बजे तुषार की बहन मोना त्यागी ने अपने पिता पर भाई की हत्या का आरोप लगाते हुए पुलिस को सूचना दी थी। इसके बाद मेरठ-बुलंदशहर मार्ग पर पांची गांव के पुल के नीचे तुषार की स्कॉर्पियो से उसका शव बरामद हुआ था।
पुलिस ने इस मामले में तुषार के पिता सुंदर त्यागी और उसके साथी अमित वेदवान को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था। पुलिस का कहना था कि तुषार ने अपने पिता की हत्या की किसी बदमाश को दस लाख रुपये की सुपारी दी थी। इसके चलते उसने अमित के साथ मिलकर उसकी हत्या कर दी। यह भी पता चला था कि सुंदर त्यागी पूर्व हिस्ट्रीशीटर था और विकास सुमन के नाम से देहरादून में रहकर प्रॉपर्टी डीलिंग का काम कर रहा था। इस मामले में नामजद बिट्टू त्यागी ने न्यायालय में आत्मसमर्पण कर दिया था।

जिससे हुआ विवाद वही नहीं पकड़ा गया
शिखा के ताऊ राजू त्यागी का कहना है कि तुषार की हत्या से एक माह पहले तुषार का अपने गांव के ही तरुण त्यागी से विवाद हुआ था। तरुण ने उसके खिलाफ झूठी शिकायत पुलिस से करवा दी थी। इसके समन आज भी तुषार के घर पहुंच रहे हैं। तुषार ने तरुण पर झूठा फंसाने का आरोप लगाते हुए पांच ऑडियो रिकॉर्डिंग कर गांव के एक व्हाट्सएप ग्रुप पर शेयर की थीं। इसी विवाद में तुषार की हत्या की गई है। इसके बावजूद उसे अब तक गिरफ्तार नहीं किया गया है।

सीओ किठौर प्रमोद कुमार सिंह का कहना है कि आरोपी सुंदर त्यागी से पुलिस कस्टडी रिमांड पर लाइसेंसी पिस्टल बरामद कराई जाएगी और वारदात के संबंध में पूछताछ की जाएगी। नामजद तरुण त्यागी को तलाश किया जा रहा है।
-------
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed