Meerut: हस्तिनापुर में एचटी लाइन के खंभे पर युवक का शव मिला, पहचान नहीं हुई, जांच में जुटी पुलिस
मेरठ के हस्तिनापुर क्षेत्र में एचटी लाइन के खंभे पर एक अज्ञात युवक का शव फंदे से लटका मिला। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर पहचान और मौत के कारणों की जांच शुरू कर दी है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
मेरठ के हस्तिनापुर क्षेत्र की शकुंतला कॉलोनी के समीप जंगल में सोमवार को एचटी लाइन के खंभे पर एक युवक का शव फंदे से लटका मिलने से सनसनी फैल गई। घटना की जानकारी मिलते ही बड़ी संख्या में स्थानीय लोग मौके पर पहुंच गए। सूचना पर पुलिस भी मौके पर पहुंची और शव को नीचे उतरवाकर जांच शुरू की।
मृतक की पहचान देर शाम तक नहीं हो सकी थी। पुलिस आसपास के थानों और लापता व्यक्तियों के अभिलेखों के आधार पर उसकी शिनाख्त कराने का प्रयास कर रही है।
जंगल में खंभे पर लटका मिला शव
सोमवार को स्थानीय लोगों ने शकुंतला कॉलोनी के पास जंगल में एचटी लाइन के खंभे पर एक व्यक्ति को फंदे से लटका देखा। सूचना मिलते ही क्षेत्र में हड़कंप मच गया और लोगों की भीड़ जमा हो गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने स्थानीय लोगों की मदद से शव को नीचे उतरवाया। जांच के दौरान युवक की मौत हो चुकी थी।
यह भी पढ़ें: Meerut: भाजपा नेता की यूनिवर्सिटी पर ईडी का छापा, 13.83 करोड़ की संपत्ति कुर्क, छात्रवृत्ति से जुड़ा मामला
जेब से मिला टूटा मोबाइल
थाना प्रभारी लालाराम शर्मा के अनुसार मृतक की उम्र करीब 30 से 35 वर्ष के बीच प्रतीत हो रही है। युवक के गले में गमछेनुमा कपड़े का फंदा बंधा हुआ था। पुलिस ने तलाशी के दौरान उसकी जेब से एक टूटा हुआ मोबाइल फोन बरामद किया। हालांकि उसके पास कोई पहचान पत्र या ऐसा दस्तावेज नहीं मिला, जिससे उसकी पहचान हो सके।
पहचान के प्रयास में जुटी पुलिस
घटना के बाद पुलिस ने आसपास के ग्रामीणों और स्थानीय लोगों से जानकारी जुटाई, लेकिन युवक के बारे में कोई ठोस जानकारी नहीं मिल सकी। इसके बाद आसपास के थानों को भी सूचना भेजी गई है। पुलिस लापता व्यक्तियों के अभिलेखों का मिलान कर मृतक की पहचान करने का प्रयास कर रही है।
सभी पहलुओं पर हो रही जांच
पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पंचनामा भरने के बाद पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। थाना प्रभारी के अनुसार प्रथम दृष्टया मामला आत्महत्या का प्रतीत हो रहा है, लेकिन अन्य संभावित पहलुओं को भी ध्यान में रखकर जांच की जा रही है। पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट और जांच के बाद ही मौत के वास्तविक कारणों का स्पष्ट पता चल सकेगा।