{"_id":"69a7da133831a17b16096785","slug":"up-atms-work-starting-from-today-on-delhi-meerut-expressway-your-journey-may-be-disrupted-2026-03-04","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"UP: दिल्ली-मेरठ एक्सप्रेसवे पर आज से शुरू हो रहा एटीएमएस का काम, बाधित हो सकती है यात्रा, ये रहेगी व्यवस्था","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
UP: दिल्ली-मेरठ एक्सप्रेसवे पर आज से शुरू हो रहा एटीएमएस का काम, बाधित हो सकती है यात्रा, ये रहेगी व्यवस्था
अमर उजाला नेटवर्क, मेरठ
Published by: Mohd Mustakim
Updated Wed, 04 Mar 2026 12:37 PM IST
विज्ञापन
सार
Meerut News: एक्सप्रेस वे पर एडवांस्ड ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम (एटीएमएस) के नवीनीकरण का काम शुरू हो रहा है। ऐसे में जहां-जहां काम होगा, वहां यातायात कुछ देर के लिए पूरी तरह बाधित हो सकता है। यात्रियों को 15-20 मिनट इंतजार करना पड़ सकता है।
सांकेतिक तस्वीर।
- फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
विस्तार
दिल्ली-मेरठ एक्सप्रेसवे (डीएमई) पर सफर करने वाले यात्रियों के लिए महत्वपूर्ण सूचना है। भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (एनएचएआई) द्वारा एक्सप्रेसवे पर एडवांस्ड ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम (एटीएमएस) के सुदृढ़ीकरण और नवीनीकरण का कार्य शुरू किया जा रहा है। इसके चलते आज बुधवार से एक्सप्रेसवे पर काशी टोल प्लाजा से लेकर डासना तक दिन के अलग-अलग समय पर यातायात आंशिक रूप से बाधित रहेगा।
Trending Videos
यह कार्य एटीएमएस रिफर्बिशमेंट प्रोजेक्ट के तहत किया जा रहा है। इस दौरान एक्सप्रेसवे पर ओवर स्पीड चालान सिस्टम, नए उच्च तकनीक वाले कैमरे, सोलर पैनल और साइन बोर्ड लगाने का काम होगा। विशेष रूप से, व्हीकल स्पीड डिटेक्शन सिस्टम (वीएसडीएस) और वेरिएबल मैसेज साइन वीएमएस (गैंट्री) को सुरक्षित रूप से स्थापित किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
क्यूब हाइवेज के सीनियर मैनेजर अनिल शर्मा ने बताया कि डासना, रसूलपुर, भोजपुर और काशी के बीच गैंट्री स्थापना का कार्य बुधवार से शुरू होगा। कार्य की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए जिस स्थान पर काम चल रहा होगा, वहां यातायात को लगभग 15 से 20 मिनट के लिए पूरी तरह रोका जाएगा। ऐसे में वाहन चालकों को कुछ समय के लिए एक्सप्रेसवे पर इंतजार करना पड़ सकता है।
एनएचएआई और क्यूब हाइवेज ने सुबह और शाम के समय सफर करने वाले यात्रियों को असुविधा से बचने के लिए अपनी यात्रा की पूर्व योजना बनाने की सलाह दी है। क्यूब हाइवेज के आईटी मैनेजर चंद्र सोनी ने आश्वासन दिया कि कार्य के दौरान सभी सुरक्षा मानकों का कड़ाई से पालन किया जाएगा।
उन्होंने स्पष्ट किया कि गैंट्री स्थापना का मुख्य उद्देश्य हाईवे पर ट्रैफिक प्रबंधन प्रणाली को अधिक आधुनिक और प्रभावी बनाना है, जिससे भविष्य में जाम की स्थिति और दुर्घटनाओं पर बेहतर नियंत्रण पाया जा सके। प्राधिकरण ने स्थानीय निवासियों और एक्सप्रेसवे से गुजरने वाले सभी वाहन चालकों से अपील की है कि वे धैर्य रखें और मौके पर तैनात टीम व यातायात कर्मियों के निर्देशों का पालन करें।
ये भी देखें...
मुहब्बत की हत्या: मां बोली- बेटी की अस्थियों की राख ही भेज दो तुर्कमेनिस्तान, मानव तस्करी से जुड़ रहे तार
ये भी देखें...
मुहब्बत की हत्या: मां बोली- बेटी की अस्थियों की राख ही भेज दो तुर्कमेनिस्तान, मानव तस्करी से जुड़ रहे तार
