फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   UP: CM Yogi gets emotional after listening to Padmashree folk singer Malini Awasthi song on Kakori kand

UP: मेरठ की क्रांति व काकोरी कांड पर पद्मश्री लोक गायिका मालिनी अवस्थी का गीत सुनकर भावुक हुए सीएम योगी

Sat, 02 Jul 2022 12:51 PM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ Published by: Dimple Sirohi Updated Sat, 02 Jul 2022 12:51 PM IST
सार

लखनऊ में आजादी के महानायकों व क्रांतिकारियों के सम्मान में आयोजित एक कार्यक्रम के दौरान लोक गायिका पद्मश्री मालिनी अवस्थी की आवाज में मेरठ की क्रांति और काकोरी कांड की गाथा सुनकर सीएम योगी आदित्यनाथ भावुक हो गए।

विज्ञापन
UP: CM Yogi gets emotional after listening to Padmashree folk singer Malini Awasthi song on Kakori kand
सीएम योगी आदित्यनाथ - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

लखनऊ में देश की आजादी के महानायकों को समर्पित एक कार्यक्रम के दौरान सीएम योगी आदित्यनाथ की आंखें नम हो गईं।

विज्ञापन


दरअसल, कार्यक्रम के दौरान लोक गायिका पद्मश्री मालिनी अवस्थी ने जैसे ही मंच पर मेरठ की क्रांति से लेकर काकोरी कांड की गाथा को गीत में पिरोकर अपनी आवाज में गुनगुनाया तो पूरा पांडाल तालियों और वीर सपूतों के जयकारों से गूंज उठा। क्रांति गीत में मेरठ के वीर सपूतों और काकोरी कांड की गाथा को सुन कार्यक्रम में मौजूद सीएम योगी आदित्यनाथ की आखें भर आईं।

 

सोशल मीडिया पर वायरल हुआ वीडियो
सीएम योगी के भावुक होने का एक वीडियो सोशल मीडिया पर भी वायरल हो रहा है। वहीं कई यूजर्स ने इस वीडियो को शेयर कर लिखा है कि मन उसी का व्यथित होता है जिसके हृदय में भारत के वीरों के प्रति सच्ची संवेदना हो । कार्यक्रम में संघ के दत्तात्रेय होसबोले और कृष्णगोपाल भी मौजूद थे।

विज्ञापन


यह भी पढ़ें: Khushkhabar: मेरठ में हवाई उड़ान के लिए एयरोनॉटिकल सर्वे शुरू, तीन सदस्यीय टीम पहुंची

विज्ञापन
विज्ञापन

पांच साल की उम्र से शुरू किया था गाना
पद्मश्री से सम्मानित स्वर साधिका और मशहूर लोक गायिका मालिनी अवस्थी ने भोजपुरी, अवधी और बुंदेली भाषाओं में रचे गीतों को अपनी मीठी आवाज दी है। उत्तर प्रदेश के कई अंचलों में सावन में 'कजरी' गायी जाती है, मालिनी ने इन आंचलिक गीतों की परंपरा को नई ऊंचाईयां दी। ठुमरी पर भी खूब स्वर साधा। वह बताती हैं कि पांच साल की उम्र से ही गाना शुरू कर दिया था ।

देश-विदेशों में बनाई पहचान
उत्तर प्रदेश के कन्नौज जिले में पैदा हुईं मालिनी बचपन से ही गुनगनाने लगी थीं, यही बचपन की मीठी तानें जब भातखण्डे संगीत संस्थान, लखनऊ से प्रशिक्षित होकर निकलीं तो देश की आवाज बन गईं। बता दें कि उन्होंने कई फिल्मों में भी गाने गाए हैं, जिसमें एजेंट विनोद, लिपस्टिक अंडर माय बुर्का, दम लगा के हईशा आदि शामिल हैं। वह बनारस घराने की पद्म विभूषण विदुषी गिरिजा देवी, पौराणिक हिंदुस्तान शास्त्रीय गायिका की शिष्या हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed