UP: मेरठ में फिर कोरोना की दस्तक, 26 साल की योगा की छात्रा पॉजिटिव, संपर्क में आने वाले लोग सहमे; होगी जांच
Meerut News: जिले में तीन माह बाद कोरोना का कोई मरीज मिला है। छात्रा एक निजी मेडिकल कॉलेज में पढ़ती है। पिछले कुछ दिनों में उसके संपर्क में रहे लोगों की पहचान कर जांच कराई जाएगी।
विस्तार
एनएच-58 स्थित एक निजी मेडिकल कॉलेज से योगा और नेचुरोपैथी की प्रथम वर्ष की 26 साल की छात्रा कोरोना पॉजिटिव मिली है। जिले में करीब तीन माह बाद किसी मरीज को कोरोना की पुष्टि हुई है। इससे पहले 27 जून को दो मरीज मिले थे। इस साल अब तक कोरोना के 20 मरीज मिल चुके हैं।
सीएमओ डॉ. अशोक कटारिया ने बताया कि छात्रा को पिछले कुछ दिनों से तेज बुखार, बार-बार बदन दर्द, सूंघने व स्वाद महसूस न होने जैसे लक्षण दिखाई दे रहे थे। परिजनों ने उसकी लैब में जांच कराई, जहां से मंगलवार को रिपोर्ट कोविड (कोरोना) पॉजिटिव आई है। छात्रा को आइसोलेशन में रखा गया है और मेडिकल टीम उसकी निगरानी कर रही है।
स्वास्थ्य विभाग ने कॉलेज परिसर में अलर्ट जारी करते हुए छात्रों और स्टाफ को सतर्क रहने की सलाह दी है। साथ ही छात्रा के संपर्क में आए अन्य लोगों की सूची तैयार कर सैंपलिंग की जा रही है। स्वास्थ्य विभाग ने मास्क पहनने और कोविड प्रोटोकॉल का पालन करने के निर्देश दिए हैं।
ये भी देखें...
Saharanpur: इमरान मसूद बोले- थाने पर हनुमान चालीसा पढ़ने पर नहीं, मोहम्मद का पोस्टर दिखाने पर होगी कार्रवाई

कमेंट
कमेंट X