फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   UP Election 2022: Chaudhary Jayant targeted PM Modi by tweeting about Bijnor tour

UP Chunav 2022: जयंत ने पीएम दौरे को लेकर कसा तंज, ट्वीट कर लिखा- बिजनौर में खिल रही धूप, भाजपा का मौमस खराब है

Mon, 07 Feb 2022 12:36 PM IST
कपिल kapil अमर उजाला ब्यूरो, मेरठ
अमर उजाला ब्यूरो, मेरठ Published by: कपिल kapil Updated Mon, 07 Feb 2022 12:36 PM IST
सार

चौधरी जंयत ने पीएम मोदी के बिजनौर दौरे को लेकर ट्वीट किया है। उन्होंने ट्वीट कर लिखा कि बिजनौर में धूप खिल रही है लेकिन, भाजपा का मौसम खराब है। 

विज्ञापन
UP Election 2022: Chaudhary Jayant targeted PM Modi by tweeting about Bijnor tour
चौधरी जयंत सिंह। - फोटो : amar ujala

विस्तार

राष्ट्रीय लोकदल (रालोद) के मुखिया चौधरी जयंत सिंह ने प्रधानमंत्री मोदी के बिजनौर दौरे को लेकर तंज कसा है। उन्होंने अपने ट्विटर पेज पर लिखा कि बिजनौर में धूप खिल रही है लेकिन, भाजपा का मौसम खराब है। दरअसल, पीएम मोदी को आज बिजनौर में जनसभा को संबोधित करने के लिए जाना था लेकिन, अब वह वर्चुअल ही रैली को संबोधित करेंगे।

विज्ञापन


यह भी पढ़ें: देवबंद से जुड़े ओवैसी पर हमले के तार: जांच में जुटी खुफिया एजेंसी, सड़क पर उतरे पार्टी समर्थक, सरकार के खिलाफ प्रदर्शन
विज्ञापन


प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी बिजनौर में आयोजित रैली में नहीं पहुंच पाए। खराब मौसम के चलते उनका दौरा रद्द हो गया है। अब पीएम मोदी 12:30 बजे वर्चुअली रैली को संबोधित करेंगे। 
विज्ञापन
विज्ञापन




यह भी पढ़ें: बागपत में गरजे अमित शाह : बोले-आने वाले दिनों में माफिया का बोलबाला चलेगा या कानून का राज ये आपको तय करना है

आज कैंट और सिवालखास में चौधरी जयंत की जनसभा
रालोद मुखिया चौधरी जयंत सिंह कैंट और सिवालखास विधानसभा क्षेत्र में आज चुनावी जनसभा करेंगे। पार्टी के प्रदेश मीडिया संयोजक सुनील रोहटा ने बताया कि सोमवार को जयंत का हेलीकॉप्टर परतापुर हवाई पट्टी पर लैंड करेगा। यहां से वे कार द्वारा कैंट विधानसभा प्रत्याशी मनीषा अहलावत के लिए कंकरखेड़ा स्थित तुलसी कॉलोनी के सामने प्रस्तावित जनसभा में पहुंचेंगे। 

इसके बाद वे सिवालखास प्रत्याशी गुलाम मोहम्मद के लिए रोहटा गांव में जनसभा करेंगे। रोहटा के बाद जयंत बागपत के ढिकौली में जनसभा करने के लिए रवाना हो जाएंगे। सुनील रोहटा ने बताया कि दोनों जगह जनसभा की तैयारी पूरी कर ली गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed