{"_id":"6203bd3ad53add22103e58a3","slug":"up-election-2022-wives-campaigned-for-their-husbands-in-meerut-city","type":"story","status":"publish","title_hn":"पत्नियों ने झोंकी पूरी ताकत: खूब किया प्रचार... घर-घर मांगे वोट, सभी की एक ही अपील, पति को बना दो विधायक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पत्नियों ने झोंकी पूरी ताकत: खूब किया प्रचार... घर-घर मांगे वोट, सभी की एक ही अपील, पति को बना दो विधायक
Wed, 09 Feb 2022 06:40 PM IST
कपिल kapil
अमर उजाला ब्यूरो, मेरठ
अमर उजाला ब्यूरो, मेरठ
Published by: कपिल kapil
Updated Wed, 09 Feb 2022 06:40 PM IST
सार
विधानसभा चुनाव के लिए मेरठ में खूब प्रचार हुआ। पत्नियों ने अपने पतियों को जिताने के लिए घर-घर वोट मांगे। हर किसी ने अपने-अपने पति को विधायक बनाने के लिए समर्थन में वोट देने की अपील की।
विज्ञापन
चुनाव प्रचार करती संगीत सोम की पत्नी।
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
ठंड के बावजूद मेरठ जिले में सियासी गर्मी बढ़ी हुई है। चुनावी दंगल में उतरे प्रत्याशियों की पत्नियों ने भी खूब प्रचार किया। मंगलवार शाम छह बजे तक उन्होंने भी रात दिन एक किया हुआ था। घर-घर जाकर वोट मांगना हो या सभाएं करना या फिर रोड शो निकलाना, सब में बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। इनके अलावा परिवार के अन्य सदस्य भी क्षेत्र में जनसंपर्क करते नजर आए।
विज्ञापन
समाजवादी पार्टी के शहर विधानसभा से प्रत्याशी रफीक अंसारी की पत्नी खुर्शीदा ने घर-घर जाकर वोट मांगे। सुबह घर के काम निपटाती थीं और दोपहर को महिलाओं की टीम के साथ प्रचार के लिए निकल जाती थीं। सरधना सीट से अतुल प्रधान की पत्नी सीमा प्रधान पूरे दमखम से प्रचार में जुटी रहीं। वह पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष और सपा राष्ट्रीय महिला विंग की सचिव भी हैं। हस्तिनापुर सीट से प्रत्याशी योगेश वर्मा की पत्नी सुनीता वर्मा ने भी जी जान से मेहनत की। वह मौजूदा मेयर भी हैं।
विज्ञापन
वहीं, भाजपा के कैंट सीट से प्रत्याशी अमित अग्रवाल की पत्नी मधु गुप्ता, दक्षिण से प्रत्याशी सोमेंद्र तोमर की पत्नी अंजली तोमर, शहर सीट से प्रत्याशी कमलदत्त शर्मा की पत्नी रूपा शर्मा, सिवालखास प्रत्याशी मंदिर पाल सिंह की पत्नी सिंपल सिंह और सरधना प्रत्याशी संगीत सोम की पत्नी प्रीति सोम ने अपने-अपने क्षेत्र में खूब प्रचार किया। पति के लिए जमकर वोट मांगे।
विज्ञापन
यह भी पढ़ें: अमर उजाला एक्सक्लूसिव : मानदेय रुका तो यूपी के इस जिले में ऑपरेटर ने रोक दिया पूरे गांव का पानी, 15 दिन से बूंद-बूंद को तरस रहे ग्रामीण
इनके अलावा बसपा के कैंट प्रत्याशी अमित शर्मा की पत्नी नूपुर शर्मा, कांग्रेस के शहर सीट से प्रत्याशी रंजन शर्मा की पत्नी सारिका शर्मा और कैंट से कांग्रेस प्रत्याशी अवनीश काजला की पत्नी मन्नत काजला ने भी प्रचार किया। बसपा से सरधना प्रत्याशी संजीव धामा की पत्नी रिंकी धामा ने भी जनसंपर्क किया।
यह भी पढ़ें: यूपी चुनाव 2022: उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य, असदुद्दीन ओवैसी और अनुराग ठाकुर समेत आज मेरठ में प्रचार करेंगे दिग्गज नेता
पतियों ने भी किया प्रचार
जहां से पत्नी प्रत्याशी हैं, वहां उनके पतियों ने भी खूब प्रचार किया। कांग्रेस से किठौर प्रत्याशी बबीता गुर्जर के पति सोनवीर सिंह ने प्रचार किया तो कैंट से सपा-रालोद की गठबंधन प्रत्याशी मनीषा अहलावत के पति अजय जैन भी डोर-टू-डोर मतदाताओं पास पहुंचे।