फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   UP Kanwar Yatra 2026 NH-58, Delhi-Dehradun and Ganga Expressway to Be Diverted From July 29 Check Routes

UP: कल रात से NH-58 पर डायवर्जन, दिल्ली-देहरादून और गंगा एक्सप्रेसवे पर चलते रहेंगे वाहन; यहां देखें रूट प्लान

Tue, 28 Jul 2026 10:34 AM IST
Sharukh Khan अमर उजाला नेटवर्क, मेरठ
अमर उजाला नेटवर्क, मेरठ Published by: Sharukh Khan Updated Tue, 28 Jul 2026 10:34 AM IST
सार

कांगड यात्रा 2026 को लेकर कल आधी रात से नेशनल हाईवे-58 पर डायवर्जन लागू हो जाएगा। दिल्ली-देहरादून एक्सप्रेस-वे और गंगा एक्सप्रेसवे पर वाहन चलते रहेंगे। मेरठ पुलिस ने यातायात प्लान जारी कर दिया है। हल्के वाहनों का भी रूट डायवर्जन होगा।

विज्ञापन
UP Kanwar Yatra 2026 NH-58, Delhi-Dehradun and Ganga Expressway to Be Diverted From July 29 Check Routes
UP Kanwar Yatra - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स

विस्तार

कांवड़ यात्रा को लेकर मेरठ पुलिस ने विस्तृत ट्रैफिक डायवर्जन प्लान जारी कर दिया है। इसके तहत 29 जुलाई की रात 12 बजे से एनएच-58 और दिल्ली-मेरठ एक्सप्रेसवे से गुजरने वाले भारी वाहनों (ट्रक/बस/ट्रौला/ट्रैक्टर) का रूट डायवर्ट किया जाएगा।
विज्ञापन


4 अगस्त की आधी रात से सभी हल्के वाहनों के प्रवेश पर भी प्रतिबंध प्रस्तावित है। यह व्यवस्था 12 अगस्त तक प्रभावी रहेगी। इस दौरान केवल पासधारक वाहनों को निर्धारित समय में कांवड़ मार्गों को छोड़कर आवाजाही की अनुमति मिलेगी।
विज्ञापन


गंगा एक्सप्रेस वे और दिल्ली देहरादून एक्सप्रेसवे पर वाहन पहले की तरह ही दौड़ेंगे। एसपी ट्रैफिक राजेश श्रीवास्तव ने बताया कि डायवर्जन प्लान को लेकर आसपास के जिलों और अन्य राज्यों की पुलिस के साथ समन्वय कर तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। आवश्यकता पड़ने पर यातायात व्यवस्था में बदलाव भी किया जा सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

आज से बल्लियां और स्ट्रीट लाइटें लगाएगा निगम
कांवड़ यात्रा के लिए नगर निगम मंगलवार से शहर में बल्लियों और स्ट्रीट लाइटें लगाने का काम शुरू करेगा। नगर आयुक्त सौरभ गंगवार का कहना है कि अफसरों को निर्देश जारी किए हैं कि इसी सप्ताह सभी कार्य पूरा कर लें। बताया कि कांवड़ यात्रा के मुख्य मार्गों पर बने गड्ढे को भरने का कार्य तेजी से किया जा रहा है। नालियों की सफाई के लिए अभियान चलाया जा रहा है। 

दिल्ली-मेरठ एक्सप्रेसवे : 4 अगस्त से हल्के और मध्यम वाहनों का भी डायवर्जन
  • दिल्ली, गाजियाबाद और नोएडा से आने वाले सभी भारी वाहनों को डासना से डायवर्ट किया जाएगा।
  • अन्य वाहनों को भोजपुर चौराहे से निवाड़ी और हापुड़ की ओर भेजा जाएगा।
  • एनएच-58 की बाई लेन पर दोनों दिशाओं का यातायात चलेगा, जबकि दाहिनी लेन हरिद्वार से आने वाले कांवड़ियों के लिए आरक्षित रहेगी।

दिल्ली-देहरादून एनएच 58: 29 जुलाई से जलाभिषेक तक रहेगा प्रतिबंधित
  • 29 जुलाई से 29 जुलाई से जलाभिषेक तक राधाना से पूरा महादेव तक रजवाहा पटरी मार्ग और चौधरी चरण सिंह कांवड़ मार्ग (गंग नहर पटरी) पर भारी, हल्के और मध्यम वाहनों का प्रवेश प्रतिबंधित रहेगा।
  • एनएच-58 और दिल्ली-मेरठ एक्सप्रेसवे (गाजियाबाद से मेरठ दिशा) पर भारी वाहनों का प्रवेश पूरी तरह बंद रहेगा।
  • गाजियाबाद से आने वाले भारी वाहनों को दुहाई मोड़ से इंस्टर्न पेरिफेरल एक्सप्रेसवे पर डायवर्ट किया जाएगा।
  • अन्य वाहनों को मोदीनगर से डीएमई की ओर मोड़कर भोजपुर होते हुए पेरिफेरल एक्सप्रेसवे भेजा जाएगा।
  • मेरठ जिले में प्रवेश करने वाले भारी वाहनों को मोहिउद्दीनपुर-खरखौदा मोड़ से टियाला अंडरपास, हापुड़ रोड की ओर डायवर्ट किया जाएगा।

 

दिल्ली-देहरादून एक्सप्रेसवे: राजस्थान, दिल्ली, गाजियाबाद, नोएडा से सहारनपुर और उत्तराखंड जाने वाले वाहनों के लिए
  • दिल्ली, गाजियाबाद और नोएडा से एनएच-09 के जरिए आने वाले वाहनों को डासना से पेरिफेरल एक्सप्रेसवे होते हुए खेकड़ा इंटरचेंज से दिल्ली-देहरादून एक्सप्रेसवे पर भेजा जाएगा। वापसी भी इसी मार्ग से होगी।
  • देहरादून, हरिद्वार, रुड़की और मुजफ्फरनगर की ओर से एनएच-58 पर आने वाले वाहनों को संबंधित जनपदों से ही दिल्ली-देहरादून एक्सप्रेसवे पर डायवर्ट कर गंतव्य तक भेजा जाएगा, ताकि कांवड़ मार्ग बाधित न हो।
  • दिल्ली से वजीराबाद पुल, आउटर रिंग रोड, कुंडली, राई (सोनीपत), एनएच-1, सोनीपत, पानीपत, करनाल और यमुनानगर होते हुए वाहन सहारनपुर और उत्तराखंड जाएंगे। वापसी भी इसी मार्ग से होगी।

गंगा एक्सप्रेसवे : वाहनों की यह रहेगी व्यवस्था
  • गंगा एक्सप्रेसवे से हापुड़, गाजियाबाद, दिल्ली, नोएडा, हरियाणा, बागपत, शामली, मुजफ्फरनगर, सहारनपुर, हरिद्वार और देहरादून जाने वाले सभी वाहनों को सिंभावली कट से उतारकर एनएच-09, डासना और पेरिफेरल एक्सप्रेसवे होते हुए दिल्ली देहरादून एक्सप्रेसवे के जरिए गंतव्य तक भेजा जाएगा।
  • मेरठ, मुजफ्फरनगर और बिजनौर जाने वाले वाहनों को सिंभावली कट से एनएच-09 पर उतारकर ततारपुर, हापुड़ बाईपास, टियाला अंडरपास, किठौर, परीक्षितगढ़, मवाना, बहसूमा, रामराज, मीरापुर और जानसठ होते हुए भेजा जाएगा।
  • बिजनौर, दिल्ली और गाजियाबाद जाने वाले वाहनों को बिजौली कट से टियाला (हापुड़) की ओर भेजा जाएगा, जबकि मेरठ आने वाले वाहनों को बिजौली कट से यू-टर्न कराकर मेरठ भेजा जाएगा।

इन मार्गों से जाएंगे वाहन
  • दिल्ली से देहरादून और हरिद्वारः गाजीपुर बॉर्डर, यूपी गेट, एनएच-09, डासना, पिलखुवा, हापुड़ बाईपास, टियाला अंडरपास, किठौर, परीक्षितगढ़, छोटा मवाना, बहसूमा, रामराज, मीरापुर, जानसठ, भोपा बाईपास, पचेड़ा, रामपुर तिराहा, रोहाना, देवबंद और आशारोड़ी होते हुए देहरादून जाएंगे।

 

गाजियाबाद से बिजनौर
  • डासना, पिलखुवा, निजामपुर, टियाला, किठौर, परीक्षितगढ़, बड़ा मवाना, बहसूमा, रामराज, मीरापुर और गंगा बैराज होते हुए बिजनौर जाएंगे।

 

बुलंदशहर से हरिद्वार और देहरादून 
  • जोखाबाद, सिकंद्राबाद, ईस्टर्न पेरिफेरल, डासना, पिलखुवा, टियाला, किठौर, परीक्षितगढ़, बहसूमा, रामराज, मीरापुर, जानसठ, भोपा, पचेड़ा, रामपुर तिराहा, रोहाना, देवबंद, गागलहेड़ी, छुटमलपुर, मोहंड और आशारोड़ी होते हुए जाएंगे।

 

हरिद्वार जाने वाले वाहन
  • छुटमलपुर से भगवानपुर और रुड़की होते हुए हरिद्वार जाएंगे। वापसी भी इसी मार्ग से होगी।

मेरठ से शामली
  • नानू नहर पुल, भूनी चौराहा और फुगाना होते हुए शामली जाएंगे। वापसी भी इसी मार्ग से होगी।

राजस्थान, दिल्ली, गाजियाबाद और नोएडा से उत्तराखंड जाने वाले वाहनों के लिए
  • राजस्थान, दिल्ली, गाजियाबाद और नोएडा से उत्तराखंड जाने वाले भारी, हल्के और मध्यम वाहन यूपी गेट, एनएच-09, डासना इंटरचेंज, ईस्टर्न पेरिफेरल एक्सप्रेसवे, राई (सोनीपत), एनएच-01, सोनीपत, पानीपत, करनाल, सहारनपुर बाईपास, एनएच-344 और छुटमलपुर होते हुए उत्तराखंड जाएंगे। वापसी भी इसी मार्ग से होगी।

हेल्पलाइन नंबर
  • केंद्रीय कमांड एवं कंट्रोल सेंटर: 0121-2667080
  • सिटी कंट्रोल रूमः 9454401587
  • ग्रामीण कंट्रोल रूमः 9454417431
  • यातायात कंट्रोल रूमः 9454404000
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed