पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
फ्री ई-पेपर
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   UP News: UPCATET entrance exam results declared; Meerut's Keerat Masand tops at the undergraduate level.

UP News: यूपी कैटेट प्रवेश परीक्षा का परिणाम घोषित, स्नातक स्तर पर मेरठ की कीरत मसंद ने किया टॉप

Mon, 29 Jun 2026 06:43 PM IST
Mohd Mustakim अमर उजाला नेटवर्क, मेरठ
अमर उजाला नेटवर्क, मेरठ Published by: Mohd Mustakim Updated Mon, 29 Jun 2026 06:43 PM IST
सार

Meerut News: उत्तर प्रदेश संयुक्त कृषि एवं प्रौद्योगिकी प्रवेश परीक्षा (यूपी कैटेट-2026) में 14,802 अभ्यर्थी सफल हुए हैं। मेरठ के कंकरखेड़ा निवासी कीरत मसंद ने टॉप कर जिले का मान बढ़ाया है। 

विज्ञापन
UP News: UPCATET entrance exam results declared; Meerut's Keerat Masand tops at the undergraduate level.
कीरत मसंद। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बांदा कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय द्वारा आयोजित उत्तर प्रदेश संयुक्त कृषि एवं प्रौद्योगिकी प्रवेश परीक्षा (यूपी कैटेट-2026) का परिणाम सोमवार को प्रदेश के कृषि मंत्री सूर्य प्रताप शाही ने घोषित किया। स्नातक स्तर की परीक्षा में मेरठ के कंकरखेड़ा निवासी कीरत मसंद ने प्रदेश में पहला स्थान प्राप्त कर जिले का गौरव बढ़ाया। परिणाम घोषित होते ही सफल अभ्यर्थियों में खुशी की लहर दौड़ गई।
विज्ञापन

यूपी कैटेट-2026 का आयोजन 17 और 18 जून को प्रदेश के 12 जिलों में किया गया था। मेरठ में परीक्षा के लिए चार केंद्र बनाए गए थे। परीक्षा शांतिपूर्ण एवं पारदर्शी ढंग से संपन्न कराई गई। कुलपति डॉ. त्रिवेणी दत्त ने बताया कि 18,827 अभ्यर्थियों ने आवेदन किया था। इनमें से 16,349 अभ्यर्थी परीक्षा में शामिल हुए, जबकि 14,802 अभ्यर्थी सफल घोषित किए गए।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

स्नातक स्तर पर मेरठ के कंकरखेड़ा की कीरत मसंद ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। कन्नौज की प्राची द्विवेदी दूसरे तथा रामपुर के मोहम्मद कैफ तीसरे स्थान पर रहे। वहीं परास्नातक स्तर पर बलिया के शिवम यादव ने पहला और उन्नाव की आस्था यादव ने दूसरा स्थान प्राप्त किया। पीएचडी स्तर पर मऊ निवासी अमन सिंह प्रथम तथा मथुरा के अभिषेक गौतम द्वितीय स्थान पर रहे। 
विज्ञापन

कुलपति ने बताया कि परिणाम जारी होने के साथ ही अभ्यर्थी विश्वविद्यालय की आधिकारिक वेबसाइट से अपना स्कोर कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं। जल्द ही ऑनलाइन काउंसिलिंग शुरू होगी। काउंसिलिंग के माध्यम से कृषि, उद्यानिकी, वानिकी, कृषि अभियांत्रिकी, डेयरी प्रौद्योगिकी, पशुपालन एवं अन्य कृषि संबंधी पाठ्यक्रमों में प्रवेश दिए जाएंगे।
 

बताया कि काउंसिलिंग की विस्तृत समय-सारिणी और आवश्यक दिशा-निर्देश विश्वविद्यालय की वेबसाइट पर जारी किए जाएंगे। अभ्यर्थियों को सलाह दी गई है कि वे नियमित रूप से वेबसाइट देखते रहें और सभी आवश्यक दस्तावेज पहले से तैयार रखें, ताकि प्रवेश प्रक्रिया में किसी प्रकार की परेशानी न हो।

ये भी देखें...
Shamli: सड़क पर गिरा लिपस्टिक का पेड़, नीचे दबकर तीन साल के बच्चे की मौत, पिता समेत तीन घायल


 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed