सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   UP Police and Sports X won their matches in the league stage.

Meerut News: लीग स्टेज में यूपी पुलिस और स्पोर्ट्स एक्स ने जीते मैच

Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 25 Mar 2026 07:48 PM IST
विज्ञापन
UP Police and Sports X won their matches in the league stage.
विज्ञापन
- हनी क्रिकेट एकेडमी में चल रहे क्रिकेट टूर्नामेंट में खेले गए मैच
Trending Videos

संवाद न्यूज एजेंसी
मेरठ। गढ़ रोड स्थित हनी क्रिकेट एकेडमी में चल रहे प्रथम नरेंद्र शर्मा मेमोरियल क्रिकेट टूर्नामेंट में बुधवार को दो मैच खेले गए। इसमें यूपी पुलिस और स्पोर्ट्स एक्स की टीम ने जीत प्राप्त की।
पहला मैच यूपी पुलिस और सिसौली के बीच खेला गया। टॉस जीतकर सिसौली के कप्तान नईम मलिक ने पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया। पहले बल्लेबाजी करते हुए सिसौली टीम ने अपने निर्धारित 13.3 ओवर में 10 विकेट के नुकसान पर 42 रन बनाए। इसमें आजाद मालिक ने नौ रन और नईम मलिक ने आठ रन की पारी खेली। गेंदबाजी में यूपी पुलिस की ओर से अतुल चौहान ने 2.3 ओवर में आठ रन देकर तीन विकेट और मनजीत ने चार ओवर में 10 रन देकर दो विकेट लिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

लक्ष्य का पीछा करने उतरी यूपी पुलिस की टीम ने 5.1 ओवर में एक विकेट पर 48 रन बनाकर लक्ष्य हासिल कर लिया। इसमें बल्लेबाज अनु चपराना ने 30 रन और अतुल चौहान ने 14 रन की पारी खेली। गेंदबाजी में सिसौली की ओर से समीर मलिक ने एक विकेट लिया। प्लेयर ऑफ द मैच अनु चपराना को चुना गया।
दूसरा मैच स्पोर्ट्स एक्स और रंजीत स्ट्राइकर्स के बीच खेला गया। टॉस जीतकर स्पोर्ट्स एक्स के कप्तान शोभित त्यागी ने पहले बल्लेबाजी का फैसला लिया। स्पोर्ट्स एक्स टीम ने निर्धारित 20 ओवर में दो विकेट पर 255 रन बनाए। इसमें अंकित नरवाल ने 166 रन और अनंत अलग ने 39 रन की पारी खेली। गेंदबाजी में रंजीत स्ट्राइकर्स की ओर से सोनू ने चार ओवर में 43 रन देकर दो विकेट लिए।
लक्ष्य का पीछा करने उतरी रंजीत स्ट्राइकर्स की टीम ने 14.2 ओवर मे 10 विकेट के नुकसान पर 97 रन ही बना सकी। इसमें मनीष ने 23 रन और रवि श्रीवास्तव ने 17 रन की पारी खेली। गेंदबाजी में स्पोर्ट्स एक्स की ओर से गुड्डू ने चार ओवर में 14 रन देकर चार विकेट और संदीप सिंह ने तीन ओवर में 25 रन देकर दो विकेट लिए। प्लेयर ऑफ द मैच अंकित नरवाल बने। इस अवसर पर टूर्नामेंट आयोजक संजीव शर्मा, मेहुल शर्मा, पारस जैन, हनी काजला, दीपक सिद्धू सहित अन्य मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed