{"_id":"6997442aea41cad1ad0f9a5d","slug":"up-sangh-chief-mohan-bhagwat-reached-meerut-players-from-28-districts-including-suresh-raina-will-come-2026-02-19","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"UP: मेरठ पहुंचे संघ प्रमुख मोहन भागवत, सुरेश रैना समेत 28 जिलों के खिलाड़ी आएंगे, नेताओं की नो एंट्री","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
UP: मेरठ पहुंचे संघ प्रमुख मोहन भागवत, सुरेश रैना समेत 28 जिलों के खिलाड़ी आएंगे, नेताओं की नो एंट्री
अमर उजाला नेटवर्क, मेरठ
Published by: मोहम्मद मुस्तकीम
Updated Thu, 19 Feb 2026 10:41 PM IST
विज्ञापन
सार
Meerut News: मोहन भागवत बृहस्पतिवार रात जेड प्लस सिक्योरिटी के साथ लखनऊ से वंदे भारत ट्रेन से मेरठ पहुंचे। 20 व 21 फरवरी को वे संवाद कार्यक्रमों में भाग लेंगे और प्रश्नों के उत्तर देंगे। बीजेपी के नेताओं को उनसे दूर रखा जाएगा, कार्यक्रम में किसी को भी आने की अनुमति नहीं होगी।
मेरठ पहुंचे मोहन भागवत।
- फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
विस्तार
Samvad In Meerut: आरएसएस के सरसंघचालक डॉ. मोहन राव भागवत दो दिवसीय संवाद कार्यक्रम में शामिल होने के लिए बृहस्पतिवार रात मेरठ पहुंच गए। लखनऊ से वंदे भारत ट्रेन से कड़ी सुरक्षा के बीच सरसंघचालक मेरठ सिटी रेलवे स्टेशन पर उतरे। संघ के स्वयंसेवकों ने स्टेशन पर सरसंघचालक की अगवानी की।
Trending Videos
इसके बाद जेड प्लस सुरक्षा प्राप्त मोहन भागवत का काफिला शताब्दीनगर स्थित माधवकुंज पहुंचा। माधवकुंज में ही रात्रि विश्राम तय है। शुक्रवार को सरसंघचालक मेरठ व ब्रज प्रांत की खिलाड़ी संवाद गोष्ठी में भाग लेंगे और उनके प्रश्नों के उत्तर देंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
नेताओं को रखा जाएगा कार्यक्रम से दूर
मेरठ में दो दिवसीय प्रवास में नेताओं को मोहन भागवत से दूर रखा जाएगा। नेताओं को उनके कार्यक्रम में आने की अनुमति नहीं होगी। कार्यक्रम स्थल पर वाटर प्रूफ जर्मन हैंगर लगाया गया है। दो दिवसीय कार्यक्रम को 30 विभिन्न व्यवस्थाओं में बांटा गया है। इन व्यवस्थाओं में स्वयंसेवकों को लगाया गया है।

जेड प्लस सुरक्षा के कारण रहेंगे कड़े प्रबंध
राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के सरसंघचालक मोहन भागवत को जेड प्लस श्रेणी की सुरक्षा मिली हुई है, इसलिए मेरठ में उनके कार्यक्रम को लेकर सुरक्षा के कड़े प्रबंध किए गए हैं। बृहस्पतिवार रात मेरठ सिटी स्टेशन पर वंदे भारत ट्रेन से मोहन भागवत के उतरते समय भी सुरक्षा के कड़े प्रबंध रहे। स्वयंसेवकों ने सरसंघचालक का स्वागत किया। इसके बाद कार से सरसंघचालक शताब्दीनगर स्थित माधवकुंज पहुंचे। वहां पर भी सुरक्षा कड़ी कर दी गई। बिना प्रवेशिका के आरएसएस के पदाधिकारियों को भी माधवकुंज में नहीं जाने दिया जा रहा है।

खिलाड़ियों से संवाद करेंगे सरसंघचालक
मोहन भागवत 20 फरवरी को माधवकुंज के सामने स्थित मैदान में लगे हैंगर में खिलाड़ियों व प्रशिक्षकों से संवाद कार्यक्रम में भाग लेंगे। इसके लिए लगभग 500 खिलाड़ी व प्रशिक्षकों को बुलाया गया है। भोजन के बाद लगभग एक बजे मोहन भागवत का संबोधन होगा। इसके बाद खिलाड़ियों से पर्ची पर प्रश्न लिखवाए जाएंगे और मोहन भागवत उत्तर देंगे। इस कार्यक्रम में पूर्व क्रिकेटर सुरेश रैना, भुवनेश्वर कुमार, प्रो. युद्धवीर सिंह, पैरा खिलाड़ी समेत 28 जिलों से खिलाड़ी शामिल होंगे। 21 फरवरी को विभिन्न क्षेत्रों के प्रमुख लोगों के साथ संवाद कार्यक्रम में शामिल होंगे और फिर उत्तराखंड के लिए प्रस्थान कर जाएंगे।
ये भी देखें...
रैपिड ट्रेन: न्यू अशोकनगर नहीं, अब दिल्ली में सराय काले खां तक चलेगी रेल, शुक्रवार को ट्रायल; इस दिन उद्घाटन

हरदोई में पत्थर लगने से टूटे वंदे भारत के शीशे
वाराणसी से मेरठ जा रही वंदेभारत एक्सप्रेस की बोगी के दो शीशे टूट जाने से सनसनी फैल गई। जांच में पता चला कि रेलवे ट्रैक के किनारे कुछ बच्चे खेल रहे थे। इन्हीं में से कुछ बच्चों ने पत्थर चलाए, जिससे ट्रेन के दो शीशे टूट गए। विश्वस्त सूत्रों के मुताबिक, ट्रेन के ई वन कोच में संघ प्रमुख मोहन भागवत भी सवार थे।
वाराणसी से मेरठ के बीच वंदे भारत ट्रेन चलती है। ट्रेन का ठहराव हरदोई रेलवे स्टेशन पर नहीं है। बृहस्पतिवार दोपहर लगभग 3:30 बजे यह ट्रेन हरदोई रेलवे स्टेशन को पार कर मुरादाबाद की तरफ बढ़ रही थी। इस दौरान बलोखर रेलवे क्रॉसिंग के पास ट्रेन की बोगी संख्या सी-4 में सीट नंबर 60 और 61 के बीच के दो शीशे पत्थर लगने के कारण टूट गए। इसकी जानकारी मुरादाबाद कंट्रोल रूम से आरपीएफ को दी गई। साथ ही गृह विभाग से जुड़े उच्चाधिकारियों ने घटना के बारे में पुलिस और जीआरपी के अधिकारियों को भी बताया।

सीओ सिटी अंकित मिश्रा, आरपीएफ के कमांडेंट अशोक कुमार, जीआरपी के प्रभारी निरीक्षक पंकज भास्कर आदि मौके पर पहुंचे। पुलिस अधीक्षक अशोक कुमार मीणा ने बताया कि पूरे मामले की जांच की गई है। पता चला कि बलोखर क्रॉसिंग के पास कंजर बस्ती है। यहां के कुछ बच्चे रेलवे ट्रैक के किनारे लकड़ी और गेंद से खेल रहे थे।
इन्हीं में से कुछ बच्चों ने पत्थर फेंके थे जो अचानक ट्रेन के आ जाने से शीशे पर जा लगे। उधर, दूसरी ओर आरएपीएफ कमांडेंट ने बताया कि कंट्रोल रूम से मिली सूचना के आधार पर धारा 153 के तहत वाद दर्ज किया गया है। धारा 153 में चलती हुई ट्रेन पर पत्थरबाजी करने और यात्रियों की सुरक्षा में खतरा उत्पन्न करने का उल्लेख है।