सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   UP: Three youths including Anas of Meerut arrested with two kg of explosives in Ambala

UP: मेरठ के आनस समेत तीन युवक अंबाला में दो किलो विस्फोटक के साथ गिरफ्तार, पाकिस्तान से जुड़े हो सकते हैं तार

अमर उजाला नेटवर्क, मेरठ Published by: Mohd Mustakim Updated Fri, 13 Mar 2026 11:28 PM IST
विज्ञापन
सार

Meerut News: अंबाला एसटीएफ ने सूचना के आधार पर तीनों युवकों को बराड़ा के पास से गिरफ्तार किया। बरामद विस्फोटक की जांच की जा रही है, प्रथम दृष्टया आरडीएक्स प्रतीत हो रहा है। शनिवार को पुलिस तीनों को कोर्ट में पेश कर रिमांड मांगेगी। 

UP: Three youths including Anas of Meerut arrested with two kg of explosives in Ambala
गिरफ्तारी। सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार

अंबाला एसटीएफ की टीम ने बराड़ा के पास तीन युवकों को विस्फोटक सामग्री के साथ गिरफ्तार किया है। आरोपियों से करीब 2 किलो विस्फोटक बरामद हुआ है। विस्फोटक के तार पड़ोसी मुल्क पाकिस्तान से जुड़े हो सकते हैं। खुफिया जानकारी पर पड़ोसी राज्य की पुलिस इनके पीछे लगी थी। उन्हीं की लीड पर एसटीएफ ने तीनों को दबोच लिया।
Trending Videos

 

तलाशी लेने पर युवकों के पास से करीब दो किलो (1 किलो 975 ग्राम) विस्फोटक बरामद हुआ। विस्फोटक किस प्रकृति का है, इसकी अभी जांच हो रही है। प्रारंभिक जांच में आरडीएक्स बताया गया है। पकड़े गए युवकों के तार किससे जुड़े हैं और वह इस विस्फोटक को लेकर कहां जा रहे थे, इसे लेकर जांच एजेंसियां पूछताछ कर रही हैं। मामले की गंभीरता को देखते हुए बम निरोधक दस्ते को तुरंत मौके पर बुलाया गया व विस्फोटक को निष्क्रिय करवाया गया।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

पकड़े गए युवकों की पहचान अंबाला के कंबासी गांव निवासी जंगवीर, मेरठ निवासी आनस व अजमेर निवासी अली अकबर के रूप में हुई है। मौके पर टीम ने जंगवीर की बाइक को भी बरामद किया है। तीनों युवक आपस में एक सोशल मीडिया एप के जरिये जुड़े हुए थे और किसी बड़ी जगह ब्लास्ट करने की फिराक में घूम रहे थे। पुलिस तीनों आरोपियों को शनिवार कोर्ट में पेश कर रिमांड पर लेगी, ताकि विस्फोटक सामग्री कहां से मिली और कौन-कौन उनके साथ संलिप्त है, का पता लगाया जा सके।
 

दो घंटे तक मुख्य मार्ग बंद कर रूट किया डायवर्ट
विस्फोटक की सूचना के बाद सुरक्षा एजेंसियों ने दोसड़का से बराड़ा वाले रास्ते को बंद कर दिया। एक किलोमीटर तक दोनों तरफ बेरिकेड लगा दिए गए थे। कार्रवाई के दौरान दो घंटे तक तो मार्ग पूरी तरह से बंद रहा, जबकि सुरक्षा एजेंसियां दोपहर 3 से लेकर रात 8 बजे तक मौके पर रहीं। वहीं आनस की गिरफ्तारी की खबर मिलने पर मेरठ की पुलिस भी सतर्क हो गई है। जिले में उसकी जड़ें खंगाली जा रही है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed