सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   UP transfers 24 IPS officers, major reshuffle across districts including Meerut, Saharanpur and Kanpur

UP: बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 24 आईपीएस अधिकारियों के तबादले, मेरठ-सहारनपुर के SSP बदले, ये होंगे नए कप्तान

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ Published by: डिंपल सिरोही Updated Wed, 04 Feb 2026 11:11 PM IST
विज्ञापन
सार

24 IPS officers have been transferred: उत्तर प्रदेश में प्रशासनिक फेरबदल के तहत 24 आईपीएस अधिकारियों का तबादला किया गया है। मेरठ, लखनऊ, कानपुर, गोरखपुर सहित कई जिलों में नए पुलिस अफसरों की तैनाती हुई है।

UP transfers 24 IPS officers, major reshuffle across districts including Meerut, Saharanpur and Kanpur
SSP अविनाश पांडे व SSP अभिनंदन दाएं - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार

उत्तर प्रदेश सरकार ने पुलिस प्रशासन में बड़ा फेरबदल करते हुए 24 आईपीएस अधिकारियों के तबादले किए हैं। इसमें डीजी, एडीजी, आईजी से लेकर एसएसपी और एसपी स्तर तक के अधिकारी शामिल हैं। कई जिलों और पुलिस कमिश्नरेट में नई जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं।
Trending Videos


वरिष्ठ अधिकारियों की नई तैनाती
सुजीत पांडे- डीजी फायर सर्विसेज
प्रवीण कुमार- एडीजी लखनऊ जोन
के. एस. इमानुएल - डीजीपी के जीएसओ
विनोद कुमार सिंह - आईजी पुलिस अकादमी मुरादाबाद
आलोक प्रियदर्शी - अपर पुलिस आयुक्त वाराणसी
राजकरण नैय्यर -अपर पुलिस आयुक्त गाजियाबाद
सोमेन बर्मा -डीआईजी अयोध्या रेंज
संकल्प शर्मा व डॉ. विपिन टाडा -संयुक्त पुलिस आयुक्त कानपुर

मेरठ की कमान अविनाश पांडे को सौंपी गई है तो वहीं अभिनंदन को सहारनपुर का एसएसपी बनाया गया है। बता दें कि मेरठ के नए कप्तान अविनाश पांडे खीरी उत्तर प्रदेश के रहने वाले हैं और वह 2015 बैच के आईपीएस हैं। अविनाश पांडे पूर्व में मेरठ में एसपी देहात रह चुके हैं। वहीं बिहार के रहने वाले एसएसपी अभिनंदन 2014 बैच के आईपीएस अफसर हैं।

जिलों में बदले कप्तान
अभिषेक यादव -डीआईजी एटीएस लखनऊ
आशीष तिवारी -डीआईजी टेक्निकल सर्विसेज
प्रताप गोपेंद्र यादव - डीआईजी यूपी पुलिस मुख्यालय
कुंवर अनुपम सिंह- एसपी जौनपुर
डॉ ख्याति गर्ग - एसपी लखीमपुर खीरी
यशवीर सिंह - एसपी बस्ती
चारू निगम - एसपी सुल्तानपुर
अभिनंदन - एसएसपी सहारनपुर
डॉ कौस्तुभ - एसएसपी गोरखपुर
अविनाश पांडे - एसएसपी मेरठ
अपर्णा रजत कौशिक- एसपी मिर्जापुर
रवि कुमार- एसपी रायबरेली
सुकृति माधव - एसपी पीलीभीत
सर्वानन टी- एसपी अमेठी
अनुकृति- अपर पुलिस उपायुक्त नोएडा
 
यह प्रशासनिक फेरबदल कानून व्यवस्था को और प्रभावी बनाने के उद्देश्य से किया गया है। कई संवेदनशील जिलों में नए अफसरों की तैनाती की गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Election
एप में पढ़ें

Followed