{"_id":"69725c13c4d86c5aa80c2d57","slug":"vasant-panchami-the-festival-will-be-celebrated-in-a-rare-coincidence-mother-saraswati-will-give-blessings-2026-01-22","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"वसंत पंचमी: दुर्लभ संयोग में मनाया जाएगा त्योहार, मां सरस्वती करेंगी विशेष कृपा, ये है पूजन का शुभ मुहूर्त","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
वसंत पंचमी: दुर्लभ संयोग में मनाया जाएगा त्योहार, मां सरस्वती करेंगी विशेष कृपा, ये है पूजन का शुभ मुहूर्त
अमर उजाला नेटवर्क, मेरठ
Published by: मोहम्मद मुस्तकीम
Updated Thu, 22 Jan 2026 10:50 PM IST
विज्ञापन
सार
Meerut News: वसंत पंचमी शुक्रवार को है। ज्ञान की अधिष्ठात्री देवी मां शारदा का पूजन शुभ मुहूर्त में किया जाएगा। वहीं आज लोग परंपरा के अनुसार पतंगबाजी का मजा भी लेंगे। बच्चों में इसे लेकर खास तौर से क्रेज है।
वसंत पंचमी। सांकेतिक तस्वीर।
- फोटो : AI
विज्ञापन
विस्तार
ज्योतिष की दृष्टि से शुक्रवार को वसंत पंचमी का पर्व दुर्लभ और शुभ संयोग में मनाया जाएगा। विद्या, कला और संगीत की अधिष्ठात्री मां शारदे अपनी कृपा दृष्टि सभी भक्तों पर दृष्टि डालेंगी। ऋतुराज वसंत के आगमन के प्रतीक इस पर्व पर नए कार्यों की शुरुआत भी अत्यंत शुभ मानी जाती है।
Trending Videos
ज्योतिषाचार्य विनोद त्यागी के अनुसार, इस वर्ष सरस्वती पूजन के लिए सुबह 8:33 बजे से 10:15 बजे तक का मुहूर्त अत्यंत शुभ है। दोपहर में अभिजीत मुहूर्त 12:11 बजे से 12:54 बजे तक रहेगा। माघ माह के शुक्ल पक्ष में पूर्वा भाद्रपद नक्षत्र में चार प्रमुख योग सर्वार्थ सिद्धि, रवि, शिव और महासिद्धि योग का दुर्लभ संयोग बन रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
इंडियन काउंसिल ऑफ एस्ट्रोलॉजिकल साइंस के सचिव आचार्य कौशल वत्स ने बताया कि इस दिन मंत्र जाप और सरस्वती पूजन से बुद्धि, विवेक और आत्मविश्वास में वृद्धि होती है। बच्चों को गुरुजनों की सेवा और मां सरस्वती की आराधना करनी चाहिए। पीले वस्त्र पहनना और पीली खाद्य सामग्री ग्रहण करना विशेष फलदायी है।
ज्योतिषाचार्य मनीष स्वामी ने बताया कि माघ सप्तमी पर सूर्य आराधना की जाती है। ब्रह्मवैवर्त पुराण के अनुसार सृष्टि की रचना में आदिशक्ति ने स्वयं को पांच भागों में विभक्त किया, जिनमें से एक थीं मां सरस्वती। भगवान श्रीकृष्ण ने सर्वप्रथम उनकी पूजा की।
