सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Veterans' Dedication is Inspiring: Colonel Navratna Singh

पूर्व सैनिकों का समर्पण प्रेरणादायक : कर्नल नवरत्न सिंह

Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 22 Mar 2026 06:26 PM IST
विज्ञापन
Veterans' Dedication is Inspiring: Colonel Navratna Singh
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
Trending Videos

मेरठ। अखिल भारतीय पूर्व सैनिक सेवा परिषद मेरठ प्रांत का रविवार को रोहटा रोड स्थित ज्योति कुंज में प्रशिक्षण समागम का आयोजन किया गया। इसमें संगठन के प्रांत अध्यक्ष नवरत्न सिंह ने कहा कि सेवा के दौरान और सेवानिवृत्ति के बाद भी पूर्व सैनिकों का राष्ट्र के प्रति समर्पण प्रेरणादायक होता है। संगठन हर परिस्थितियों में उनके साथ खड़ा है। रोजगार, पुनर्वास संबंधी समस्याओं के निराकरण कराया जाएगा।
कार्यक्रम का उद्घाटन संगठन के प्रांत अध्यक्ष कर्नल नवरत्न सिंह, प्रांत महासचिव रामसेवक शर्मा, संगठन सचिव मेजर आनंद टंडन, महासचिव डॉ. देवेंद्र तोमर, प्रचार प्रमुख डॉ. हरेंद्र चौधरी और प्रदेश सह सचिव सोनेलाल ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

समागम के दौरान पूर्व सैनिकों के राष्ट्र के प्रति कर्तव्यों और वर्तमान परिस्थितियों में उनकी भूमिका पर चर्चा हुई। इसमें मेरठ प्रांत के 14 जिलों से आए पूर्व सैनिकों ने भाग लिया। संचालन रामसेवक शर्मा ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed