{"_id":"69c294317a00264ea00c8978","slug":"villagers-angry-over-illegal-mining-in-jhitkari-complaint-to-sdm-meerut-news-c-44-1-smrt1055-111750-2026-03-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Meerut News: झिटकरी में अवैध खनन से ग्रामीण नाराज, एसडीएम से शिकायत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Meerut News: झिटकरी में अवैध खनन से ग्रामीण नाराज, एसडीएम से शिकायत
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
सरधना। गांव झिटकरी में अवैध मिट्टी खनन को लेकर ग्रामीणों में रोष है। इस संबंध में शिकायतकर्ता ने जिलाधिकारी और एसडीएम को प्रार्थना पत्र देकर कार्रवाई की मांग की है।
गांव कुशावली निवासी संजय सोम ने आरोप लगाया कि झिटकरी क्षेत्र में बिना अनुमति बड़े पैमाने पर मिट्टी का खनन किया जा रहा है। रात के समय जेसीबी मशीन और डंपरों की मदद से खनन कार्य कराया जाता है, जिससे सरकार को राजस्व का नुकसान हो रहा है।
शिकायतकर्ता के अनुसार अवैध खनन के चलते आसपास के किसानों को सिंचाई में दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। साथ ही सरधना-कुशावली मार्ग पर भी आवागमन प्रभावित हो रहा है। संबंधित आरोपी के खिलाफ पहले भी प्राथमिकी दर्ज हो चुकी है, इसके बावजूद खनन का कार्य नहीं रुका है। ग्रामीणों ने प्रशासन से तत्काल कार्रवाई करते हुए अवैध खनन बंद कराने की मांग की है। एसडीएम उदित नारायण सेंगर ने नायब तहसीलदार को जांच कर आवश्यक कार्रवाई करने के निर्देश दिए हैं।
Trending Videos