सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   West UP Weather: Cold Wave and Dense Fog Grip Western UP, Friday Becomes Coldest Day of the Season

West UP Weather: शुक्रवार रहा सीजन का सबसे ठंडा दिन, सुबह से ही कोहरे का कहर, ट्रेनों की धीमी हुई रफ्तार

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ Published by: डिंपल सिरोही Updated Sat, 20 Dec 2025 10:43 AM IST
सार

पश्चिमी यूपी में घने कोहरे और शीतलहर से जनजीवन प्रभावित हो गया है। मेरठ में शुक्रवार को न्यूनतम तापमान 10.6 डिग्री दर्ज किया गया, जो सीजन का सबसे ठंडा दिन रहा। कोहरे के चलते यातायात पर भी असर पड़ा।

विज्ञापन
West UP Weather: Cold Wave and Dense Fog Grip Western UP, Friday Becomes Coldest Day of the Season
मेरठ में कोहरा - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
Follow Us

कोहरे की चादर में लिपटे पश्चिमी यूपी में शीत लहर से बढ़ी ठिठुरन से रोजमर्रा की जिंदगी ठहरने लगी है। सुबह घने कोहरे के बीच दृश्यता शून्य होने के कारण हाईवे पर वाहनों लाइट धीमी रफ्तार से चलते दिखे। 

Trending Videos


हादसे रोकने के लिए अफसर सड़कों पर उतरे और रोड के किनारे वाहन खड़े करने पर 66 चालकों पर प्राथमिकी दर्ज की गई। नियम तोड़ने पर डेढ़ हजार वाहन चालकों के चालान किए गए। चौधरी चरण सिंह विवि की मौसम वेधशाला के रिकॉर्ड में सीजन का यह शुक्रवार सबसे ठंडे दिन के रूप में दर्ज किया गया। शनिवार को भी सुबह से धुंध और कोहरा छाया रहा। 11 बजे तक भी धूप नहीं निकली।

विज्ञापन
विज्ञापन

सड़कों पर उतरे अफसर, 66 चालकों के खिलाफ प्राथमिकी, 1500 चालान काटे
एसएसपी डाॅ. विपिन ताडा ने बताया कि कोहरे में सड़क किनारे वाहन खड़ा करना सख्त मना है। यह हादसे का कारण बनते हैं। कोई हादसा न हो इसके लिए अभियान चलाया गया है।

अभियान जारी रहेगा। रोड के किनारे ट्रक व अन्य वाहन खड़े करने वालों पर प्राथमिकी दर्ज की जा रही है। नोपार्किंग, गलत दिशा, तीन सवारी, बिना हेलमेट आदि यातायात नियम तोड़ने पर चालान किए जा रहे हैं।

एक्यूआई 261 रहा
दिन का अधिकतम तापमान 18.2 डिग्री सेल्सियस व न्यूनतम तापमान 10.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। मेरठ का एक्यूआई 261 दर्ज किया गया। कोहरे के कारण दृश्यता शून्य रही।  दिसंबर का आधे से अधिक महीना बीतने के बाद ठंड ने लोगों को सताना शुरू कर दिया है। कोहरे के साथ शीतलहर चलने से दिन का तापमान तेजी से कम हो रहा है।

इससे ठिठुरन बढ़ गई है। शुक्रवार की सुबह से ही कोहरा छाया रहा और दिनभर सूर्यदेव के दर्शन नहीं हुए। शीतलहर से शहरवासी ठिठुरते नजर आए। लोगों ने घर से बाहर निकलने में एहतियात बरती या फिर जल्द काम निपटाकर जल्द वापस लौट आए। लोग अलाव के सहारे ठंड दूर करने का प्रयास करते दिखे।

कोहरे में यह बरतें सावधानी 
कोहरा होने पर किसान अपने ट्रैक्टर-ट्रॉली व भैंसा बुग्गी पर रेडियम रिफ्लेक्टर लगाएं, ताकि पीछे आने वाले वाहनों को दिक्कत न हो।
-सफेद एलईडी लाइट का प्रयोग न करें। दूधिया रोशनी सामने से आने वाले वाहन चालक की आंखों को चकाचौैंध कर देती है। 
-कोहरे में हाईवे पर गलत दिशा में वाहन न चलाएं।
-कोहरे में चलते हुए आगे चल रहे वाहन से उचित दूरी बनाकर रखें ताकि अगले वाहन के ब्रेक लगाने पर समय से ब्रेक लगाकर बचा जा सके।

कोहरे से हाईवे पर थमी रफ्तार, रेंगते रहे वाहन
कोहरे से हाईवे पर वाहनों की रफ्तार धीमी पड़ गई है। शुक्रवार को सुबह से ही छाए घने कोहरे का असर दोपहर दो बजे तक बना रहा। इसके बाद कोहरा छंटा लेकिन धूप नहीं निकली। दिन ढलते ही कोहरे ने फिर से शहर को अपनी आगोश में ले लिया। दोपहर 12 बजे तक वाहनों को हाईवे पर लाइट जलाकर चलाने के लिए लोग मजबूर रहे। 

कोहरे की मार, ट्रेनों की मंद हुई रफ्तार
 घने कोहरे के कारण रेल यातायात बुरी तरह प्रभावित हो रहा है। ट्रेनों की गति धीमी होने से उनके संचालन समय में लगातार देरी हो रही है, जिससे यात्रियों की परेशानियां बढ़ गई हैं। मेरठ–रेवाड़ी पैसेंजर ट्रेन प्रतिदिन लेट चल रही है, जिसके चलते यात्रियों की संख्या भी लगातार घटती जा रही है। 

 रेल यातायात के साथ बस सेवाएं भी प्रभावित हो रही हैं। मेरठ से रेवाड़ी के बीच चलने वाली छावनी पैसेंजर ट्रेन पिछले कई दिनों से अनियमित चल रही है। बीते तीन-चार दिनों से कोहरा अधिक होने के कारण यह ट्रेन तय समय से तीन से चार घंटे तक देरी से मेरठ पहुंच रही है।

शुक्रवार को रेवाड़ी से चलकर मेरठ छावनी स्टेशन पर यह ट्रेन अपने निर्धारित समय की तुलना में करीब एक घंटे देरी से पहुंची। दिल्ली से सहारनपुर के बीच चलने वाली मेमू गाड़ी भी सिटी स्टेशन पर लगभग 40 मिनट देरी से पहुंची।  

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Election
एप में पढ़ें

Followed