सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Woman demanded action from Sardhana police against her husband, she was married after changed Muslim religion

मेरठ: पीड़िता ने बयां किया दर्द, बोली- मुस्लिम धर्म छोड़ रचाई थी प्रेमी से शादी, अब दहेज के लिए घर से निकाला

अमर उजाला ब्यूरो, मेरठ Published by: कपिल kapil Updated Sat, 30 Sep 2023 07:20 PM IST
विज्ञापन
सार

Meerut News : सरधना में एक महिला ने शनिवार को अपना दर्द बयां किया और पति के खिलाफ कार्रवाई की मांग की। पीड़िता ने बताया कि वह जिस प्रेमी के खातिर मुस्लिम धर्म छोड़कर हिंदू बनी। अब उसी प्रेमी पति ने दहेज लिए घर से निकाल दिया है।

Woman demanded action from Sardhana police against her husband, she was married after changed Muslim religion
फाइल फोटो। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार

युवती ने जिस प्रेमी के लिए अपना धर्म बदल कर लव मैरिज की। अब उसी पर दहेज उत्पीड़न का आरोप लगाया है। पीड़िता का आरोप है कि दहेज की मांग करते हुए उसे घर से निकाल दिया है। पीड़िता ने पुलिस से कार्रवाई की मांग की है।

Trending Videos


मुस्लिम से बन गई थी हिंदू
मेरठ में सरूरपुर थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी युवती ने मुस्लिम धर्म छोड़कर हिंदू धर्म अपना लिया था। इसके बाद उसने बागपत के एक गांव निवासी युवक से शादी की थी। शादी होने के बाद महिला ने तीन बच्चों को जन्म दिया। अब वह अपने बच्चों के साथ ससुराल में रह रही थी।

विज्ञापन
विज्ञापन

शनिवार को पीड़ित महिला थाने पहुंची और पति व ससुराल वालों पर दहेज उत्पीड़न का आरोप लगाया। पीड़िता ने पुलिस से शिकायत कर कार्रवाई की गुहार लगाई है।

यह भी पढ़ें: मेरठ: पीड़िता ने बयां किया दर्द, बोली- मुस्लिम धर्म छोड़ रचाई थी प्रेमी से शादी, अब दहेज के लिए घर से निकाला

पीड़ित महिला ने पुलिस को बताया कि उसने अपने प्रेमी की खातिर मुस्लिम धर्म छोड़कर हिंदू धर्म अपनाया था। पीड़िता का आरोप है कि शादी के बाद से ही दहेज के लिए उसका उत्पीड़न किया जा रहा है। पीड़ित महिला ने बताया कि विरोध करने पर उसके पति और ससुराल वालों ने घर से निकाल दिया है।

यह भी पढ़ें: यूपी: घर में चल रहा था देह व्यापार, छापा पड़ते ही मचा हड़कंप, महिलाओं-युवकों को इस हाल देख दंग रह गए अफसर

इस मामले में थाना प्रभारी निरीक्षक सरूरपुर देव सिंह रावत का कहना है कि अभी पीड़ित पक्ष की तहरीर नहीं मिली है। तहरीर मिलने पर जांच कर कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed