{"_id":"69f76b5306adb17b3b068027","slug":"woman-injured-in-road-accident-dies-fir-registered-meerut-news-c-42-1-smrt1030-105693-2026-05-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Meerut News: सड़क हादसे में घायल महिला की मौत, प्राथमिकी दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Meerut News: सड़क हादसे में घायल महिला की मौत, प्राथमिकी दर्ज
विज्ञापन
विज्ञापन
- दो महीने पहले सरधना रोड पर ट्रक से हुई थी घायल
दौराला। सरधना मार्ग पर मछरी गांव के सामने 9 मार्च 2026 को ट्रक की टक्कर से घायल हुई चिरौड़ी निवासी महिला काजल की रविवार को अस्पताल में उपचार के दौरान मौत हो गई। पति की तहरीर पर पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
दौराला थाने में दर्ज प्राथमिकी में चिरौड़ी निवासी अर्जुन कुमार ने बताया कि वह 9 मार्च को पत्नी काजल को बाइक से दवाई दिलाकर घर लौट रहा था। तेज रफ्तार ट्रक ने उनकी बाइक को टक्कर मार दी। हादसे में दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए थे। घटना के बाद घायलों को सीएचसी दौराला ले जाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद हालत गंभीर होने पर काजल को मेरठ के निजी अस्पताल के लिए रेफर कर दिया गया था। उपचार के दौरान काजल की मौत हो गई। सीओ दौराला प्रकाश चंद्र अग्रवाल ने बताया कि आस पास लगे सीसीटीवी कैमरे की फुटेज खंगाली जा रही है। पोस्टमार्टम कराकर शव परिजनों को सौंप दिया है।
-- -- -- -- -- --
Trending Videos