सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Woman Killed, Several Injured After Out-of-Control Max Hits Bike and E-Rickshaw in Bijnor

Bijnor: तेज रफ्तार मैक्स का कहर, बाइक सवार महिला की मौत, पति समेत कई घायल

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बिजनौर Published by: Dimple Sirohi Updated Mon, 11 May 2026 12:07 PM IST
विज्ञापन
सार

बिजनौर के नजीबाबाद में अनियंत्रित मैक्स वाहन ने बाइक और ई-रिक्शा को टक्कर मार दी। हादसे में बाइक सवार महिला की मौत हो गई जबकि पति गंभीर रूप से घायल हो गया। कई अन्य लोग भी घायल हुए हैं।

Woman Killed, Several Injured After Out-of-Control Max Hits Bike and E-Rickshaw in Bijnor
सड़क हादसा - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार

बिजनौर जनपद के नजीबाबाद में आदर्श नगर पुलिस चौकी क्षेत्र में आकाशवाणी के सामने रविवार देर रात एक अनियंत्रित मैक्स वाहन ने बाइक और ई-रिक्शा को टक्कर मार दी।

Trending Videos


हादसे में बाइक सवार महिला की मौत हो गई, जबकि उसका पति गंभीर रूप से घायल हो गया। इसके अलावा ई-रिक्शा में सवार कई लोगों को भी चोटें आई हैं। घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस ने घायलों को उपचार के लिए अस्पताल भिजवाया और वाहन को कब्जे में ले लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: UP: पश्चिम में आसपा बिगाड़ सकती है दिग्गजों का खेल, इस 'भाग्यशाली' सीट से चंद्रशेखर आजाद ठोक सकते हैं ताल

घर लौटते समय हुआ हादसा
ग्राम पंचायत जालबपुर गूदड़ की कॉलोनी आरसी पुरम निवासी राजेंद्र सिंह अपनी पत्नी गुड्डी देवी के साथ रविवार रात करीब ग्यारह बजे बाइक से घर लौट रहे थे। जब वे आदर्श नगर पुलिस चौकी क्षेत्र में नजीबाबाद-कोतवाली मार्ग पर आकाशवाणी के सामने पहुंचे, तभी तेज रफ्तार और अनियंत्रित मैक्स वाहन ने उनकी बाइक और पास से गुजर रहे ई-रिक्शा को टक्कर मार दी।

टक्कर इतनी तेज थी कि बाइक सवार दंपति सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गए और ई-रिक्शा में बैठे कई लोग भी घायल हो गए।

पहले पैदल व्यक्ति को भी मारी थी टक्कर
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार अनियंत्रित मैक्स वाहन ने हादसे से पहले आदर्श नगर पुलिस चौकी के सामने एक पैदल व्यक्ति को भी टक्कर मारी थी। इसके बाद आगे बढ़ते हुए उसने ई-रिक्शा और बाइक को टक्कर मार दी।

उपचार के दौरान महिला की मौत
सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस ने सभी घायलों को निजी अस्पताल और सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र समीपुर में भर्ती कराया। वहां गंभीर रूप से घायल गुड्डी देवी ने उपचार के दौरान दम तोड़ दिया, जबकि उनके पति राजेंद्र सिंह का उपचार जारी है।

पुलिस ने महिला के शव को पोस्टमार्टम के लिए बिजनौर भेज दिया है और दुर्घटना में शामिल मैक्स वाहन को कब्जे में ले लिया है। पीड़ित परिवार की तहरीर के आधार पर आगे की कार्रवाई की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed