सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Yoga guru Baba Ramdev visits Meerut, says situation like a third world war, yoga is the solution

UP: मेरठ पहुंचे योग गुरु बाबा रामदेव, इस्रायल-ईरान युद्ध पर कहा-थर्ड वर्ल्ड वार जैसे हालात, योग ही समाधान

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ Published by: Dimple Sirohi Updated Sat, 14 Mar 2026 04:50 PM IST
विज्ञापन
सार

मेरठ में सनातन संस्कृति जागरण महोत्सव में पहुंचे योग गुरु बाबा रामदेव ने वैश्विक युद्ध जैसे हालात पर चिंता जताई और कहा कि योग और संवाद ही इसका समाधान है।

Yoga guru Baba Ramdev visits Meerut, says situation like a third world war, yoga is the solution
बाबा रामदेव - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार

मेरठ में आयोजित सनातन संस्कृति जागरण महोत्सव में शामिल होने पहुंचे योग गुरु बाबा रामदेव ने वैश्विक हालात को लेकर चिंता जताई। उन्होंने कहा कि दुनिया के कई हिस्सों में युद्ध जैसे हालात बन रहे हैं, जिससे तीसरे विश्व युद्ध जैसी स्थिति का खतरा दिखाई दे रहा है।
Trending Videos


योग गुरु का हेलीकॉप्टर मेरठ पुलिस लाइन के ग्राउंड पर उतरा, जहां उन्होंने मीडिया से बातचीत करते हुए शिक्षा और चिकित्सा व्यवस्था पर भी अपनी बात रखी। उन्होंने कहा कि देश को शिक्षा और चिकित्सा की गुलामी से बाहर निकालने के लिए प्रयास किए जा रहे हैं और इस दिशा में पतंजलि और विश्व जागृति मिशन मिलकर काम कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


 

योग और संवाद से निकलेगा समाधान
बाबा रामदेव ने कहा कि 21वीं सदी में समस्याओं का समाधान बमबारी और युद्ध से नहीं बल्कि योग और संवाद से निकल सकता है। उन्होंने कहा कि वर्तमान समय में कई देशों के बीच तनाव और संघर्ष के कारण हालात चिंताजनक बने हुए हैं और कई भारतीय भी इन परिस्थितियों में प्रभावित हो रहे हैं।

गोमाता की उपयोगिता को लेकर चलाने की अपील
शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती द्वारा गाय को राष्ट्रमाता घोषित करने की मांग पर उन्होंने कहा कि गाय केवल राष्ट्रमाता ही नहीं बल्कि विश्वमाता है। उन्होंने सभी साधु संतों से गाय की जनउपयोगिता को लेकर अभियान और आंदोलन चलाने की अपील की।

गैस सिलेंडर को लेकर जताई चिंता
शहरों में गैस सिलेंडर को लेकर पैदा हुई स्थिति पर बाबा रामदेव ने कहा कि यह चिंता का विषय है, लेकिन देश जल्द ही इस स्थिति से उबर जाएगा। उन्होंने भरोसा जताया कि सरकार और प्रशासन मिलकर हालात को सामान्य करने के लिए प्रयास कर रहे हैं।


 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed