{"_id":"6985e10e6c1997c3e1040987","slug":"youth-cheated-of-rs80-000-and-passport-on-pretext-of-job-through-instagram-in-baghpat-2026-02-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Baghpat: नौकरी दिलाने का झांसा देकर युवक से 80 हजार रुपये और पासपोर्ट ठगा,","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Baghpat: नौकरी दिलाने का झांसा देकर युवक से 80 हजार रुपये और पासपोर्ट ठगा,
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
Published by: डिंपल सिरोही
Updated Fri, 06 Feb 2026 06:12 PM IST
विज्ञापन
सार
बागपत के खेड़की गांव निवासी युवक से इंस्टाग्राम के जरिए नौकरी दिलाने के नाम पर 80 हजार रुपये और पासपोर्ट हड़प लिया गया। पुलिस ने तीन आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
साइबर ठगी
- फोटो : फाइल फोटो
विज्ञापन
विस्तार
बागपत जनपद के खेड़की गांव निवासी सागर शर्मा को इंस्टाग्राम पर सीरत नाम की महिला से नौकरी को लेकर संपर्क हुआ। महिला ने खुद को एक कंपनी से जुड़ा बताते हुए युवक को चंडीगढ़ स्थित कार्यालय में बुलाया।
Trending Videos
फाइल चार्ज के नाम पर वसूली
चंडीगढ़ के सेक्टर-31 स्थित ‘वीजाहट’ नाम के कार्यालय में सागर की मुलाकात अमन नाम के युवक से कराई गई। दोनों ने नौकरी दिलाने का झांसा देकर शपथपत्र तैयार कराया और फाइल चार्ज के नाम पर 75 हजार रुपये नकद व पांच हजार रुपये ऑनलाइन ट्रांसफर करवा लिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
पासपोर्ट भी अपने कब्जे में लिया
आरोपियों ने दस्तावेज जांच के बहाने युवक का पासपोर्ट भी अपने पास रख लिया। बाद में जब सागर दोबारा जानकारी लेने पहुंचा तो वहां मौजूद कर्मचारी ने गुरुप्रीत से संपर्क करने को कहा।
अभद्रता के बाद हुआ ठगी का खुलासा
फोन पर गुरुप्रीत ने युवक से अभद्र व्यवहार किया, जिसके बाद उसे ठगी का एहसास हुआ। पीड़ित ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई।
