फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   14-year-old girl dies after being bitten by a venomous creature, six months after her father's death.

Mirzapur News: पिता की मौत के छह महीने बाद विषैले जंतु के डसने से 14 वर्षीय किशोरी की मौत

Mon, 10 Aug 2026 12:37 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 10 Aug 2026 12:37 AM IST
विज्ञापन
14-year-old girl dies after being bitten by a venomous creature, six months after her father's death.
- पिता की मौत के बाद बेटी की मौत से टूटा मां पर दुखों का पहाड़
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
हलिया। थाना क्षेत्र के डोहर गांव में रविवार शाम विषैले जंतु के डसने से 14 वर्षीय रमता की मौत हो गई। बेटी की मौत की खबर मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया। किशोरी के पिता पप्पू तिवारी की भी छह माह पहले सड़क हादसे में मौत हो चुकी है।
डोहर गांव निवासी स्व पप्पू तिवारी की पुत्री रमता (14) रविवार शाम करीब पांच बजे मां सोना देवी से बर्तन साफ करने की बात कहकर घर के अंदर गई थी। 15 मिनट तक बाहर नहीं आने पर मां अंदर पहुंची तो बेटी अचेत अवस्था में पड़ी मिली। शोर सुनकर पहुंचे ग्रामीणों की मदद से उसे निजी साधन से प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र हलिया ले जाया गया। चिकित्सक डॉ. विवेक खरे ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया। मां सोना देवी ने बताया कि पति की बीते तीन मार्च को गुजरात में सड़क हादसे में मौत हो गई थी। उनकी दो बेटियां हैं, जिनमें रमता छोटी थी। पति की मौत के बाद वह मजदूरी कर दोनों बेटियों का पालन-पोषण कर रही थी। परिवार पहले से ही तंगी से जूझ रहा था। चिकित्सक ने बताया कि किशोरी को मृत अवस्था में अस्पताल लाया गया था, मौत का कारण स्पष्ट नहीं है। थाना अध्यक्ष राजीव कुमार श्रीवास्तव ने बताया कि किशोरी की मौत हुई है। परिजनों ने पोस्टमार्टम कराने से इन्कार किया है।
विज्ञापन

00000000000000000000000000000000000000000000000000000000000000000000000000000000000000
चारपाई पर चढ़कर सर्प ने दो महिलाओं को डसा
राजगढ़। क्षेत्र के अलग-अलग गांवों में रविवार की भोर चारपाई पर चढ़कर सांप ने दो महिलाओं को डस लिया। सर्प के डसने पर दोनों महिलाओं ने शोर मचाकर परिजनों को जानकारी दी। परिजन उन्हें सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र राजगढ़ लेकर पहुंचे, जहां दोनों का उपचार चल रहा है। कुड़ी गांव निवासी बरेली देवी (49) चारपाई पर सो रही थीं। इसी दौरान अज्ञात सर्प ने डस लिया। वहीं ददरा पहाड़ी गांव निवासी रंजीता देवी (35) को चारपाई पर चढ़े करैत सर्प ने उंगली में डस लिया। रंजीता ने सर्प को बर्तन से ढक दिया और परिजनों को सूचना दी। दोनों को तत्काल अस्पताल में भर्ती कराया गया। आकस्मिक ड्यूटी पर तैनात चिकित्सक सर्वेश पांडे ने बताया कि दोनों महिलाओं का उपचार चल रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed