{"_id":"6a78d44e4816d9c2e70c848d","slug":"youth-dies-after-being-crushed-by-tractor-mirzapur-news-c-192-1-mrz1001-159093-2026-08-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mirzapur News: ट्रैक्टर से दबकर युवक की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mirzapur News: ट्रैक्टर से दबकर युवक की मौत
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
- धंस चुके दूसरे ट्रैक्टर को खींचकर निकाल रहा था युवक
अहरौरा। थाना क्षेत्र के मुजडीह गांव में रविवार दोपहर बाद खेत की जुताई के दौरान कीचड़ में धंसे ट्रैक्टर को दूसरे ट्रैक्टर से खींचकर निकाल रहे युवक विवेक कुमार (18) की ट्रैक्टर पलटने से दबकर मौत हो गई। घटना के बाद आसपास के ग्रामीण मौके पर इकट्ठा हो गए।
कड़ी मशक्कत के बाद ट्रैक्टर को सीधा कर विवेक को बाहर निकाला गया, लेकिन तब तक मौत हो चुकी थी। ग्रामीणों ने बताया कि विवेक के पिता उदल बिंद कांवड़ यात्रा पर गए हुए हैं।
मुजडीह गांव के पास एक ट्रैक्टर से धान की रोपाई के लिए खेत तैयार किया जा रहा था। इसी दौरान ट्रैक्टर किसी तरह कीचड़ में धंस गया। आसपास के लोगों के बुलाने पर विवेक अपना ट्रैक्टर लेकर आया और टोचन करके धंसे ट्रैक्टर को निकालने लगा। इसी बीच तेज एक्सीलेटर लेने के कारण विवेक का ट्रैक्टर पलट गया और वह नीचे दब गया। यह देख स्थानीय लोग शोर मचाने लगे। काफी संख्या में ग्रामीण मौके पर पहुंचे और किसी तरह ट्रैक्टर को सीधा कर विवेक को बाहर निकाला, लेकिन तब तक उसकी मौत हो चुकी थी।
विज्ञापन
घटना के बाद परिवार में कोहराम मच गया। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल था। विवेक अपने पिता का इकलौता पुत्र था। इस संबंध में थाना प्रभारी अजय कुमार मिश्रा ने बताया कि उन्हें घटना की सूचना नहीं मिली है।