फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   Resolved to follow the ideals of Bhagwan Birsa Munda, a revered figure of the tribal community.

Mirzapur News: आदिवासी समाज के भगवान बिरसा मुंडा के आदर्शों पर चलने का लिया संकल्प

Mon, 10 Aug 2026 12:53 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 10 Aug 2026 12:53 AM IST
विज्ञापन
Resolved to follow the ideals of Bhagwan Birsa Munda, a revered figure of the tribal community.
हलिया विश्व आदिवासी दिवस पर रैली में शामिल छानवे विधायक अपना दल यश रिंकी कोल, स्रोत संवाद
- विश्व आदिवासी दिवस पर हथेड़ा पहाड़ी से गूंजा ‘जल, जंगल, जमीन बचाओ’ का संदेश
विज्ञापन

हलिया। विश्व आदिवासी दिवस पर रविवार को हलिया ब्लॉक के हथेड़ा गांव स्थित पहाड़ी पर आदिवासी समाज की ओर से सम्मेलन के बाद बाइक रैली निकाली गई। कार्यक्रम में आदिवासी संस्कृति, परंपरा और जल, जंगल, जमीन के संरक्षण का संदेश दिया गया। बिरसा मुंडा की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया। वहां मौजूद लोगों ने आदिवासी समाज के भगवान बिरसा मुंडा के आदर्शों पर चलने का संकल्प लिया।
छानबे विधायक अपना दल (एस) रिंकी कोल ने बाइक रैली को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। डीजे की धुन और पारंपरिक नारों के बीच बड़ी संख्या में युवा, महिलाएं और बच्चे रैली में शामिल हुए। हाथों में तिरंगा और पीले झंडे लिए लोग पारंपरिक वेशभूषा में ‘जय जोहार’ और आदिवासी एकता के नारे लगाते हुए आगे बढ़े। विधायक रिंकी कोल ने कहा कि बिरसा मुंडा आदिवासी समाज के भगवान और महानायक थे। उनके संघर्ष और आदर्श आज भी समाज को दिशा देते हैं।
विज्ञापन


बच्चों ने दिया जल-जंगल-जमीन बचाने का संदेश
कार्यक्रम में आदिवासी वेशभूषा में पहुंचे बच्चों ने सभी का ध्यान आकर्षित किया। बच्चों ने ‘जंगल की रक्षा कौन करेगा-हम करेंगे’ और ‘जल, जंगल, जमीन बचाओ’ जैसे नारों के माध्यम से पर्यावरण संरक्षण और आदिवासी अधिकारों का संदेश दिया। बिरसा मुंडा स्थल से शुरू हुई बाइक रैली चक कोटार बौद्ध स्थल तक पहुंची। इस मौके पर अपना दल के नेता विकास सोनकर, शशिकांत सिंह पटेल, जनार्दन कोल समेत बड़ी संख्या में आदिवासी समाज के लोग मौजूद रहे। सुरक्षा व्यवस्था को लेकर थानाध्यक्ष राजीव कुमार श्रीवास्तव पुलिस बल के साथ मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन


आदिवासी समाज को सत्ता में हिस्सेदारी के लिए एकजुट होने का आह्वान
लालगंज। विश्व आदिवासी दिवस पर पतार कलां स्थित एक मैरिज लॉन में सपा की ओर से कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस अवसर पर पूर्व सांसद बाल कुमार पटेल ने कहा कि आदिवासी समाज को जल, जंगल और जमीन के अधिकारों के साथ सत्ता में भी अपनी भागीदारी सुनिश्चित करनी होगी। सपा के पूर्व लोकसभा प्रभारी राज नारायण उर्फ निराला कोल ने राजनीतिक एकजुटता पर जोर दिया। जिला पंचायत सदस्य कीर्ति कोल ने युवाओं और महिलाओं से सक्रिय भागीदारी का आह्वान किया। अध्यक्षता पूर्व प्रधान लालजी कोल और संचालन जसवंत कोल ने किया। इस दौरान आदर्श यादव, सोनिया अहमद उर्फ झल्लू, पप्पू कोल, अंजेश कोल, राजकुमार कोल, कमलेश कोल, सियाराम जैसल आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed