फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   Tourists and shopkeepers clash at Siddhanath Dari, several injured while trying to intervene

Mirzapur News: सिद्धनाथ दरी पर सैलानियों और दुकानदारों में मारपीट, बीच-बचाव में कई चोटिल

Mon, 10 Aug 2026 12:55 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 10 Aug 2026 12:55 AM IST
विज्ञापन
Tourists and shopkeepers clash at Siddhanath Dari, several injured while trying to intervene
- सामान और पैसे के विवाद में दोनों पक्षों में चले लाठी-डंडे, कई लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ
विज्ञापन

सक्तेशगढ़। चुनार के सक्तेशगढ़ चौकी अंतर्गत पर्यटन स्थल सिद्धनाथ दरी पर रविवार शाम सैलानियों और स्थानीय दुकानदारों में सामान और पैसे के लेनदेन का विवाद देखते ही देखते उग्र रूप ले लिया और लाठी-डंडे चलने लगे। मौके पर ड्यूटी कर रहे पुलिसकर्मियों ने बीच-बचाव कर विवाद शांत कराने का प्रयास किया। बीच बचाव कर रहे कई लोग चोटिल हो गए।
रविवार शाम पांच बजे दरी पर बड़ी संख्या में सैलानी पहुंचे थे। इसी दौरान सामान और रुपये के लेनदेन के लिए कुछ सैलानियों और जौगढ़ निवासी 30 वर्षीय दुकानदार मोनू के बीच कहासुनी शुरू हो गई। प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि देखते ही देखते दोनों पक्षों में धक्का-मुक्की होने लगी और मामला मारपीट तक पहुंच गया। दोनों ओर से लाठी-डंडे चलने लगे, अफरा-तफरी मच गई। मौके से दूसरा पक्ष भाग निकला। घटना की सूचना मिलते ही सक्तेशगढ़ चौकी प्रभारी एसआई प्रवीण कुमार राय पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने काफी मशक्कत के बाद दोनों पक्षों को अलग कर स्थिति को नियंत्रित किया। पुलिस ने मामले में घायल को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू की है। घटना के बाद सिद्धनाथ की दरी और आसपास के इलाके में पुलिस की निगरानी बढ़ा दी गई है। एसआई प्रवीण कुमार राय ने बताया कि दो पक्षों में मारपीट हुई है। मामले की जांच की जा रही है। तथ्यों और प्राप्त तहरीर के आधार पर आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

इनसेट
पहले भी होते रहे हैं विवाद
स्थानीय निवासी वीरेंद्र पाल ने बताया कि सावन और भादो के महीने में सिद्धनाथ की दरी पर सैलानियों की भारी भीड़ उमड़ती है। बड़ी संख्या में लोग परिवार के साथ यहां घूमने और जलप्रपात का आनंद लेने पहुंचते हैं। भीड़ बढ़ने के साथ ही दुकानदारों और सैलानियों के बीच सामान के दाम, पैसे के लेनदेन, सामान की क्षति और कथित बदसलूकी को लेकर कई बार विवाद की स्थिति बन जाती है। स्थानीय लोगों का कहना है कि पर्यटन स्थल पर भीड़ के अनुपात में पुलिस बल की तैनाती नहीं होने से कई बार स्थिति संभालना मुश्किल हो जाता है। लोगों ने प्रशासन से पर्यटन स्थल पर पर्याप्त पुलिस बल तैनात करने तथा दुकानदारों और सैलानियों के बीच होने वाले विवादों को रोकने के लिए प्रभावी व्यवस्था किए जाने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed