सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   35 quintals of wheat was purchased on the first day, and the centers remained deserted for four days.

Mirzapur News: पहले दिन खरीदा गया 35 क्विंटल गेहूं चार दिन से केंद्रों पर पसरा सन्नाटा

Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 04 Apr 2026 01:20 AM IST
विज्ञापन
35 quintals of wheat was purchased on the first day, and the centers remained deserted for four days.
मंडी समिति परिसर में बने खाद्य विभाग के क्रय केद्र पर बैठे केंद्र प्रभारी, स्रोत संवाद
विज्ञापन
मिर्जापुर। गेहूं खरीद शुरू होने के बाद चार दिन से केंद्रों तक किसान नहीं पहुंच पा रहे हैं। पहले ही दिन सोमवार को गैपुरा द्वितीय केंद्र पर 35 क्विंटल गेहूं की खरीद की गई थी। उसके बाद से अब तक जिले के 93 क्रय केंद्रों तक कोई किसान नहीं पहुंचा।
Trending Videos

माना जा रहा है कि मौसम की गड़बड़ी के चलते अभी एक सप्ताह तक और सन्नाटा रहेगा। जिलाधिकारी पवन कुमार गंगवार ने ने खाद्य विभाग व अन्य एजेंसियों से कहा है कि यदि गेहूं बेचने के लिए किसान कई केंद्रों पर नंबर लगाते हैं तो पहले वाले केंद्र को छोड़कर अन्य सभी को निरस्त कर दिया जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस बार शासन ने जिले के लिए 400000 क्विंटल गेहूं की खरीद का लक्ष्य रखा है। निर्देश है कि क्रय केंद्र अपने आसपास के 10 किलोमीटर के दायरे में ही गेहूं की खरीद करें। यदि कोई अपरिहार्य स्थिति आती है तो यह अधिकतम 15 किमी हो सकती है।
उन्होंने कहा कि सभी क्रय केंद्रों पर पानी, बैठने की व्यवस्था जैसी बुनियादी सुविधाएं उपलब्ध रहनी चाहिए ताकि किसानों को असुविधा न हो। गेहूं की खरीद पूरी तरह से पहले आओ पहले पाओ के सिद्धांत पर होगी।
खरीद में लघु व सीमांत किसानों को प्राथमिकता दी जाएगी। ऐसे किसानों से अधिकतम 60 क्विंटल तक की खरीद की जाएगी। यदि अवशेष होता है तो उनका नंबर एक सप्ताह के बाद लगाया जा सकता है। यदि क्रय केंद्र पर भीड़ नहीं है तो समीक्षा की जाएगी। जिला खाद्य व विपणन अधिकारी संजीव कुमार सिंह ने बताया कि अभी तक एक किसान से खरीद की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed