सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   A grand Kalash Yatra was organised for the Srimad Bhagwat Katha.

Mirzapur News: श्रीमद्भागवत कथा के लिए निकली भव्य कलशयात्रा

Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 08 Mar 2026 01:21 AM IST
विज्ञापन
A grand Kalash Yatra was organised for the Srimad Bhagwat Katha.
श्रीमद्भागवत कथा से पूर्व मंगरवारी वार्ड में कलशयात्रा निकालती महिलाएं।-संवाद।
विज्ञापन
कछवां। नगर पंचायत के वार्ड मंगरवारी स्थित श्री राम-जानकी मंदिर में श्रीमद्भागवत कथा का आयोजन किया गया। कथा से पहले शनिवार को सैकड़ों महिलाओं ने नगर में कलशयात्रा निकालकर नगर पंचायत का भ्रमण किया।
Trending Videos

कथा स्थल से प्रारंभ होकर कलशयात्रा मुख्य बाजार, साईं मंदिर, थाना तिराहा, क्रिश्चियन तिराहा, बूढ़ेनाथ चौराहा से होते हुए फिर से कथा स्थल पहुंची। मंडप में वैदिक मंत्रोच्चारण के साथ कलश स्थापित की गई। आयोजक लवकुश रस्तोगी ने बताया कि संगीतमयी श्रीमद्भागवत कथा का वाचन अंतरराष्ट्रीय कथावाचक मृत्युंजयानंद महाराज करेंगे। कथा 13 मार्च तक रोज शाम 5 बजे से 9 बजे तक होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed