सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   SP will celebrate PDA Day on March 15 on the birth anniversary of Kanshi Ram.

Mirzapur News: सपा 15 मार्च को कांशीराम की जयंती पर मनाएगी पीडीए दिवस

Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 08 Mar 2026 01:14 AM IST
विज्ञापन
SP will celebrate PDA Day on March 15 on the birth anniversary of Kanshi Ram.
पार्टी नेताओं के साथ बैठक को संबो​धित करते  जिलाध्यक्ष देवी  प्रसाद चौधरी। श्रोत- सपा
विज्ञापन
मिर्जापुर। सपा की जिला इकाई की समीक्षा बैठक शनिवार को जिला कार्यालय लोहिया ट्रस्ट में हुई। बैठक में एसआईआर (संशोधित मतदाता सूची प्रक्रिया) और जनसमस्याओं पर विस्तृत चर्चा की गई। पार्टी ने घोषणा की कि वह 15 मार्च को कांशीराम की जयंती को पीडीए दिवस के रूप में मनाएगी।
Trending Videos

जिलाध्यक्ष देवी प्रसाद चौधरी ने बताया कि 15 मार्च को कांशीराम की 92वीं जयंती को बहुजन समाज दिवस या पीडीए दिवस के रूप में मनाया जाएगा। पांचों विधानसभा अध्यक्षों को निर्देश दिया कि वे मतदाता सूची में जोड़े गए, काटे गए और संशोधित किए गए नामों की संपूर्ण प्रक्रिया की रिपोर्ट जल्द से जल्द जमा करें। जनपद की ज्वलंत समस्याओं जैसे खाद, सड़क, पानी और बिजली के मुद्दों पर भी बात की। कहा कि सपा जनसमस्याओं के लिए लड़ाई जारी रखेगी। बैठक में शिवशंकर सिंह यादव, मुन्नी यादव, आशीष यादव, जुम्मन खां, विजय पटेल, विवेक कुशवाहा, दिलीप गुप्ता, रवि सोनकर, आकांक्षा यादव आदि रही।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed